जावा मोटरसाइकिल का इंतजार बढ़ता ही चला जा रहा है। जावा ने अपनी ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी 30 मार्च से देनी शुरू की थी। जावा की ऑफिशिअल एंट्री 15 नवंबर, 2018 को की थी और दो नई बाइकें जावा 42 और जावा क्लासिक लांच की थीं। दोनों मॉडल्स की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर को खत्म हुई थीं।
वेटिंग पीरियड 7 महीने से ऊपर
लेकिन कंपनी ने जावा की डिलीवरी शुरू नहीं की, क्योंकि कंपनी को पूरे देश में 100 डीलरशिप नेटवर्क खोलने थे। अभी फिलहाल कंपनी ऑनलाइन बुकिंग का बैकलॉग ही क्लीयर कर रही है। वहीं जावा 42 और जावा क्लासिक का वेटिंग पीरियड 7 महीने से ऊपर पहुंच गया है, जो आगामी महीनों में और बढ़ सकता है।
सिंतबर तक पूरी तरह से सोल्ड आउट
3 of 6
Jawa, Jawa 42, Jawa Motorcycles, ABS Bikes
- फोटो : www.jawamotorcycles.com
इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों बाइक्स जावा 42 और जावा क्लासिक सिंतबर तक पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुकी हैं। वहीं कंपनी ने अब पेराक मॉडल की लांचिंग भी पीछे खिसका दी है। जावा ने दोनों बाइक्स में दिसंबर के आखिर में डुअल चैनल एबीएस और रिअर डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी दिया था।
डुअल चैनल एबीएस की डिलीवरी जून 2019 से
4 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS
कंपनी ने उस दौरान ऑनलाइन बुकिंग कर चुके ग्राहकों को ऑप्शन दिया था कि वे डुअल चैनल एबीएस वेरियंट पर शिफ्ट कर सकते हैं। दोनों मॉडल्स की कीमतों में 8,943 रुपये का अंतर है और डुअल चैनल एबीएस की डिलीवरी जून 2019 से शुरू होगी।
देरी से ग्राहक भी नाराज
5 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS
- फोटो : www.jawamotorcycles.com
वहीं डिलीवरी में लगातार हो रही देरी से ग्राहक भी नाराज हैं। डिलीवरी से नाखुश फैंस ने लबी वेटिंग लिस्ट के चलते बुकिंग भी कैंसिल कर दी है। जावा के ट्विटर हैंडल पर लोग लगातार डिलीवरी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुणे में वेटिंग पीरियड 9 महीने तक पहुंच चुका है। वहीं मार्च, 2019 में कंपनी ने केवल 54 बाइक्स की ही डिलीवरी की।