फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद 'सस्ती' मिल रही है यह पावरफुल सुपर बाइक, कम यूनिट हैं बाकी

Fri, 17 May 2019 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 17 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Buy ducati diavel superbike at rs 11.99 lakh big boy toyz delhi, cheaper than vitara brezza
Dukati Diavel Black

Ducati Diavel को दुनिया की सबसे बेहतरीन बाइकों में गिनी जाती है। इस मस्कुल बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 16.15 लाख रुपये है। जबकि इसकी ऑनरोड कीमत 18.12 लाख रुपये है। लेकिन असली खबर यह है कि यह बाइक 6 लाख के डिस्काउंट के सात बेहद कम कीमत में मिल रही है।   


 

इस बाइक की केवल 20 यूनिट्स

Buy ducati diavel superbike at rs 11.99 lakh big boy toyz delhi, cheaper than vitara brezza
Dukati Diavel Black India

असल में प्रीमियम यूज्ड कार डीलर बिग बॉयज टॉयज (बीबीटी) के पास इस बाइक की 20 यूनिट्स हैं और वह इसकी ऑरिजनल कीमत से कई गुना नीचे बेच रही है। डीलर इस बाइक को 11.99 लाख रुपये में बेच रहा है। 11.99 लाख रुपये इस बाइक की ऑनरोड कीमत है। देखा जाए तो यह बाइक मारुति विटारा ब्रेजा एसयूवी के टॉप एंड मॉडल से भी कम कीमत में मिल रही है। ब्रेजा के टॉप एंड वेरियंट की कीमत 12.56 लाख रुपये है।
 

बाइक की ओडोमीटर रीडिंग भी जीरो

Buy ducati diavel superbike at rs 11.99 lakh big boy toyz delhi, cheaper than vitara brezza
Dukati Diavel Black console

डुकाती डियावेल के बेहद सस्ते बिकने की वजह यह है कि डीलर ने इस बाइक 2018 का अनसोल्ड स्टॉक खरीदा है, जिसके चलते इस बाइक को कम कीमत में बेचा जा रहा है। बाइक की ओडोमीटर रीडिंग भी जीरो है और बाइक्स बिल्कुल ब्रांड न्यू हैं। अगर आप ये बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको डीलर के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा, लेकिन आप इस बाइक के सेंकेड ओनर होंगे। क्योंकि इसका पहला ओनर बीबीटी है। वहीं डीलर के पास डुकाती डियावेल डीजल की 4 यूनिट्स भी थीं, इस बाइक की दुनियाभर में केवल 666 यूनिट्स हैं, लेकिन ये बाइक पहले ही बुक हो चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1198 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन

Buy ducati diavel superbike at rs 11.99 lakh big boy toyz delhi, cheaper than vitara brezza
Dukati Diavel Disc Brake

डुकाती डियावेल में 1198 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन लगा है, जो 9250 आरपीएम पर 159 बीएचपी की पावर और 8000 आरपीएम पर 130.5 एनएम का टॉर्क देती है। लिक्विड कूल्ड इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स लगा है और इसका वजन 239 किग्रा है।
 

विज्ञापन

डेविडसन फैट बॉब की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये

Buy ducati diavel superbike at rs 11.99 lakh big boy toyz delhi, cheaper than vitara brezza
Dukati Diavel Black BBT

बाइक में 3 राइडिंग मोड्स दिए हैं, इसमें 8 लेवल ट्रेक्शन कंट्रोल और बॉश एबीएस जैसे फीचर हैं। इस बाइक का मुख्य मुकाबला यामाहा वी-मैक्स से है। वी-मैक्स की बिक्री भारत में नहीं होती है। वहीं हार्ले डेविडसन फैट बॉब की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed