फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ते होंगे वाहन! : जल्द ही कार खरीदना हो सकता है सस्ता, टैक्स कम होने की है संभावना

Thu, 26 Aug 2021 11:28 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Indian automobile industry request for lower taxes for more affordable automobiles could soon be considered by Union government
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
Buying a Car May Become Cheaper Soon : अपना निजी वाहन खरीदना हर व्यक्ति का सपना हो सकता है, लेकिन यह हर किसी पॉकेट और बजट में फिट नहीं आता। वाहनों को ज्यादा किफायती बनाने के लिए कम टैक्स को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की लंबे समय से की जा रही गुहार पर केंद्र सरकार जल्द विचार कर सकती है। देश के राजस्व सचिव ने हाल ही में कहा कि वह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और देखते हैं कि इसमें क्या बदलाव हो सकता है।


कारों, मोटरसाइकिलों और ट्रकों जैसे वाहनों पर मौजूदा जीएसटी दर 28 फीसदी तक है। जब इसमें राज्य सरकारों के कई टैक्स जुड़ जाते हैं, तो अंतिम कीमत इन वाहनों को तुलनात्मक रूप से महंगा बना देती है। इसलिए, टैक्स की दरों की कम करने के लिए, ऑटोमोबाइल उद्योग काफी लंबे समय से अनुरोध कर रहा है और ऐसा माना जाता है कि इस तरह के कदम से वाहनों के मांग और बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Indian automobile industry request for lower taxes for more affordable automobiles could soon be considered by Union government
buying new car - फोटो : For Reference Only
हाल ही में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के एक सेमिनार में बोलते हुए राजस्व सचिव तरुण बजाज ने इशारा किया कि सरकार टैक्स को कम करने की संभावना के लिए तैयार हो सकती है। उन्होंने कहा, "मुझे आपके साथ जुड़कर बहुत खुशी होगी, यह देखने के लिए कि हम (जीएसटी) कर दरों पर भी क्या कर सकते हैं, यह देखने के लिए हम क्या कर सकते हैं कि कुछ (वाहन) सेगमेंट को वह प्रोत्साहन मिले जिसके वे हकदार हैं।"  
Indian automobile industry request for lower taxes for more affordable automobiles could soon be considered by Union government
Automobile sector - फोटो : For Reference Only
भारत दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजारों में से एक है, लेकिन प्रति 100 लोगों पर वाहनों की पहुंच के मामले में यह अभी भी पश्चिमी दुनिया और चीन के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है - बिक्री और निर्माण दोनों के मामले में। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian automobile industry request for lower taxes for more affordable automobiles could soon be considered by Union government
Automobile sector - फोटो : For Reference Only
ऑटोमोबाइल उद्योग के मुताबिक भारत की 'कम' वाहन बिक्री का एक अहम कारण, अफॉर्डेबिलिटी (खरीदने की शक्ति) है। हाल के दिनों में बढ़ती लागत और कड़े उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने वाले सुरक्षित वाहन बनाने की जरूरतों ने मैन्युफैक्चरिंग लागत को बढ़ाया है। ऐसे समय में वाहनों पर लगने वाले टैक्स को कम करने से कुछ बात बन सकती है। 
विज्ञापन
Indian automobile industry request for lower taxes for more affordable automobiles could soon be considered by Union government
new car - फोटो : For Reference Only
ऑटोमोबाइल पर टैक्स कम करने से न सिर्फ ओईएम (ओरिजिनल इक्यूपमेंट मैन्युफैक्चरर्स) को मुनाफा होगा, बल्कि यह ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। और कई लोगों का मानना है कि इस तरह के उपाय से वास्तव में सुस्ती की मार झेल रहे ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री में तेजी आ सकती है, जो 2018-2019 के आसपास से जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed