फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पौधे, मात्र छूने भर से जा सकती है जान

Thu, 26 Aug 2021 09:57 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
These are the world's most dangerous Plant which can kill you in a minute
दुनिया के सबसे खतरनाक पेड़ पौधे - फोटो : Social media

हमारी आम समझ है कि पेड़ पौधे काफी सामान्य होते हैं। इनसे किसी प्रकार का कोई विशेष खतरा इंसानों को नहीं होता। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आप गलत हैं। देश दुनिया में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं, जिनके मात्र संपर्क में आने से इंसान की जान जा सकती है। अगर आप इनको छूने की कोशिश करते हैं, तो आपको इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है या आप एक गंभीर बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं। इस कारण कई विशेषज्ञ इन पौधों की रिसर्च करने से पहले विशेष सावधानियों का पालन करते हैं। अब तक कई लोग इन जहरीले पेड़ पौधों के संपर्क में आने से मर चुके हैं या फिर उनको किसी बीमारी ने संक्रमित कर दिया है। ऐसे में हम सभी को इनके बारे में जानना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन खास तरह के पेड़ पौधों के बारे में, जिन्हें मात्र छूने भर से इंसान की जान तक जा सकती है।

These are the world's most dangerous Plant which can kill you in a minute
मंचीनील ट्री - फोटो : Social media

मंचीनील ट्री

ये दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ है। ये पेड़ सेंट्रल साउथ अमेरिका में पाया जाता है। मंचीनील ट्री का फल इतना जहरीला होता है कि इसके सेवन भर से इंसान की जान जा सकती है। यही नहीं अगर आप बिना किसी सेफ्टी के इस पेड़ के पास जाते हैं तो आपकी मृत्यु हो सकती है। इसी वजह से इस पेड़ को डेथ एप्पल के नाम से जाना जाता है।
These are the world's most dangerous Plant which can kill you in a minute
रोजरी पी - फोटो : Social media

रोजरी पी

ये पेड़ दिखने में काफी सुंदर होता है। इस पेड़ के बीज काफी खतरनाक होते हैं। अगर आप इसे खुरचने या चबाने की कोशिश करते हैं, तो आपकी पल भर में जान जा सकती है। इस बीज के भीतर एब्रिन पाया जाता है, जिसका मात्र 3 माइक्रोग्राम जहर किसी भी व्यक्ति की जान ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the world's most dangerous Plant which can kill you in a minute
जायंट हॉगवीड - फोटो : Social media

जायंट हॉगवीड

ये पौधा ब्रिटेन में पाया जाता है। पौधे का सफेद फूल दिखने में काफी सुंदर होता है। ये फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं उतने ही खतरनाक भी। इस फूल के सेवन से अब तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यही नहीं अगर इन फूलों का संपर्क आंखों से हो जाए तो व्यक्ति अंधा भी हो सकता है।

विज्ञापन
These are the world's most dangerous Plant which can kill you in a minute
सरबेरा ओडोलम - फोटो : Social media

सरबेरा ओडोलम

इस पौधे को सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता है। अक्सर लोग इस पौधे का इस्तेमाल लोगों को मारने के लिए करते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि ये आसानी से वैज्ञानिकों की जांच में नहीं आता है। मर्डर करने के लिए कई क्रिमिनल्स इस जहर का इस्तेमाल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed