यह साल ऑटोमोबाइल वर्ल्ड के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है। इस साल ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बोलबाला होगा। वहीं इस साल कंपनियां अपनी गाड़ियों में मैनुअल गियर्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें भी लॉन्च करेंगी। वहीं टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इस साल कारों में अपनी जगह बनाएगा। जानते हैं कि इस साल लॉन्च होने वाली कारों में क्या होंगे नए फीचर, जो बदलेंगे ऑटोमोबाइल सेक्टर की तकदीर...
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
चाहें बात करें Mahindra XUV300 या Maruti WaganR की, ये दोनों की गाड़ियां 23 जनवरी को लॉन्च हो रही हैं। हालांकि दोनों गाड़ियों में कहीं भी कोई कंपेरिजन नहीं है, लेकिन एक फीचर ऐसा है, जो दोनों में कॉमन होगा। अभी तक ये फीचर लग्जरी सेडान और महंगी एसयूवी कारों में ही आता था। असल में दोनों ही गाड़ियों में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा, जो जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। वहीं इन दोनों के अलावा दूसरी ऑटो कंपनियां भी इस फीचर को लाने की तैयारी कर रही हैं।
एलेक्सा स्टार्ट करेगी कार
इस साल आपको कारों में एलेक्सा का भी जलवा देखने को मिलेगा। कई कार मॉडल्स होम इलेक्ट्रॉनिक असिस्ट डिवाइसेस से लैस होंगे। Genesis G90 कॉम्पेक्ट स्पोर्ट्स सिडान 2019 में एलेक्सा को लॉन्च करेगी, जिसकी मदद से कार को आपकी आवाज से लॉक-अनलॉक करना संभव हो सकेगा। वहीं दूर से ही इस कार को चालू भी किया जा सकेगा और इसके अंदर का टेंपरेर भी अपनी मर्जी से सेट कर सकेंगे। वहीं Hyundai Veloster स्पोर्ट्स कूपे को भी एंड्रॉयड विअर या एपल वॉच से कनेक्ट करने का फीचर होगा।
सड़कों पर नहीं लगेंगी धचकियां
हमारे देश में सड़कों की हालत बेहद खराब है। कई इलाके तो ऐससे हैं, जहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में गाड़ी के सस्पेंशन खराब होना बेहद आम है। सस्पेंशन खराब होने की तो छोड़िए, कई बार तो धचकियां खाते-खाते हड्डियां हिल जाती हैं। वहीं ऐसी सड़कों पर सफर आरामदायक बनाने के लिए कार कंपनियां भी जीतोड़ कोशिश कर रही हैं। Audi A8 लग्जरी सेडान में ऑडी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिसमें गाड़ी में लगे कैमरे रोड को स्कैन करेंगे, उसमें लगे सेंसर सड़क की हालत के अनुसार सस्पेंशन को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर देंगे ताकि आरामदायक सफर का मजा लिया जा सके।
इंजन की साउंड के साथ आएंगी इलेक्ट्रिक कारें
जहां कंपनियां इंजन की साउंड कम करने के लिए जोर आजमाइश करने में जुटी हुई हैं, ताकि ड्राइविंग के दौरान को-पैसेंजर की बातचीत साफ सुनाई दे सके। इसके लिए नहीं पड़ती। इसके लिए कंपनियां वॉयस इनहेंसमेंट जैसे फीचर लगा रही हैं। वहीं टोयोटा भी केबिन में इंजन की आवाज कम करने वाली टेक्नोलॉजी पर काम रही है। लेकिन एक कार कंपनी आवाज बढ़ाने पर जोर दे रही है। जगुआर अपनी नई फुल इलेक्ट्रिक Jaguar electric I-Pace में इंजन साउंड डाल रही है, ताकि ड्राइवर को यह फील आए कि कार चल रही है, क्योंकि इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर बिना आवाज के काम करती है। लेकिन इस साउंड की खास बात यह होगी कि कार की स्पीड के साथ कम ज्यादा हो सकेगी।