फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां Hyundai की VENUE मिल रही है 2.60 लाख रुपये सस्ती, जानें पूरी जानकारी

Fri, 06 Sep 2019 04:44 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 06 Sep 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue on sale 2.60 lakhs cheaper than a brand new compact SUV
Hyundai Venue at cheaper price - फोटो : olx

कुछ लोग गाड़ियां केवल शौक के लिए लेते हैं जबकि कुछ लोग लम्बे समय के लिए गाइड खरीदते हैं । जो लोग शौक के लिए गाड़ी खरीदते हैं वो बहुत ही कम समय के लिए उसका इस्तेमाल करते हैं और बेच देते हैं।  सेकंड हैंड कार में डील करने वाली एक वेबसाइट पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां Hyundai VENUE 2.60 लाख रुपये सस्ती मिल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

 2.60 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Hyundai VENUE

Hyundai Venue on sale 2.60 lakhs cheaper than a brand new compact SUV
Hyundai Venue at cheaper price - फोटो : olx

बैंगलोर के एक ग्राहक ने OLX पर अपनी Hyundai VENUE को बिक्री के लिए रखा है।  पोस्ट के मुताबिक केवल 3,800 किमी चली VENUE की कीमत  8.5 लाख रुपये रखी गई। इसे मई 2019 में पंजीकृत किया गया था और यह लगभग नई स्थिति में है। जिस वाहन को बिक्री के लिए रखा गया था, वह पेट्रोल से चलने वाला संस्करण है। गाइड की पूरी डिटेल्स यहां दी जा रही है।

  • मॉडल: 2019 Hyundai Venue 1.0 TURBO GDI DCT SX+
  • कितना चली है? : 3,800 किमी
  • OLX पर कीमत:  8.50 लाख रुपये
  • रियल प्राइस: 11,10,500 (एक्स-शो रूम दिल्ली)
  • कितना फर्क: 2,60,500 रुपये

 यह गाड़ी एकदम नई जैसी हुई और इस पर कोई निशान भी नहीं है इसका इन्सुरेंस जुलाई 2020 तक है । विक्रेता इस गाड़ी को  इतना सस्ता क्यों बेच रहा है इसकी जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है। यदि आप इस मॉडल को खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इसके बारे में बेचने वाले से पूरी जानकारी लें सारे डाक्यूमेंट्स और हिस्ट्री जांच लें और यदि सब कुछ ठीक लगे तो यह एक बढ़िया सौदा साबित हो सकता है।  
 

हाल ही में लॉन्च हई थी VENUE

Hyundai Venue on sale 2.60 lakhs cheaper than a brand new compact SUV
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

आपको बता दें कि Hyundai ने हाल ही में VENUE को भारत में लॉन्च किया था, यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है और दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.50 लाख रुपये से लेकर 11,10,500 रुपये तक जाती है। कंपनी की यह पहली कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed