साउथ कोरिया की मल्टिनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने एक घोषणा में कहा है कि Venue साल के अंत तक एक लाख बुकिंग हासिल कर लेगी। कंपनी ने जुलाई में इसके 50 हजार यूनिट्स की बुकिंग की घोषणा की थी। बता दें कि यह एसयूवी लॉन्चिंग के बाद से ही काफी लोकप्रिय है और इसकी डिलीवरी दक्षिण अफ्रीका में भी की गई है।
2 of 5
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
कार में मौजूद फीचर्स
Hyundai Venue में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें केसकेडिंग ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज और साइड में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक और लेदर फिनिश सीट्स दी गई हैं। Hyundai Venue 10 रंगों में उपलब्ध है।
3 of 5
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
दमदार इंजन
Hyundai Venue में तीन इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इसमें एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन है। इसमें 1,396 सीसी का डीजल इंजन, 1197 और 998 सीसी का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन में उपलब्ध है।
माइलेज और कीमत
माइलेज के मामले में Hyundai Venue कई गाड़ियों के मुकाबले बेहतर है। कंपनी के दावे के अनुसार Hyundai Venue का पेट्रोल इंजन 17.52 और डीजल इंजन का माइलेज 23.7 किमी प्रतिलीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपये से शुरू है।
5 of 5
Tata Nexon
- फोटो : Social
किससे है मुकाबला
Hyundai Venue का लुक बोल्ड है और साइड से यह क्रेटा की तरह दिखती है। इसका मुकाबला टाटा की Nexon और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है। Tata Nexon की एक्स शोरूम कीमत 6.58 लाख रुपये जबकि Baleno की एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू है।