फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज, खासियतें ऐसी कि दिल खुश हो जाए

Sun, 01 Dec 2019 10:28 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
world's largest cruise Ship Symphony of the Seas
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज - फोटो : Social media

टाइटैनिक जहाज के बारे में तो आपने सुना होगा। यह कभी दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज हुआ करता था, लेकिन आज के समय में 'सिंफनी ऑफ द सीज' विश्व का सबसे बड़ा समुद्री जहाज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जहाज की कीमत 8711 करोड़ रुपये है। इसमें दुनियाभर की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जिसके बारे में जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

world's largest cruise Ship Symphony of the Seas
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज - फोटो : Social media

दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज की लंबाई किसी फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। दो लाख 30 हजार टन वजनी इस जहाज की चौड़ाई 215.5 फीट है जबकि लंबाई 1188 फीट है। इसकी रफ्तार 40.74 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

world's largest cruise Ship Symphony of the Seas
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज - फोटो : Social media

इस जहाज पर बच्चों के लिए वॉटर पार्क बनाए गए हैं। इसके अलावा जहाज पर 10 मंजिला स्लाइडिंग भी तैयार कराई गई है। जहाज के बीचों-बीच सेंट्रल पार्क और इसके एक हिस्से से दूसरे हिस्से पर जाने के लिए बोर्डवॉक बनाया गया है। इसके अलावा जहाज के रॉयल हिस्से पर सैर-सपाटे के लिए खास किनारे भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world's largest cruise Ship Symphony of the Seas
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज - फोटो : Social media

18 मंजिला इस समुद्री जहाज पर कुल 6,780 यात्रियों के रहने की व्यवस्था है, जबकि इसपर 2,175 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी काम करते हैं। जहाज पर पूल एंड स्पोर्ट्स जोन के अलावा सी स्पा और फिटनेस सेंटर, जिम और मनोरंजन के लिए थिएटर भी मौजूद है। 

विज्ञापन
world's largest cruise Ship Symphony of the Seas
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज - फोटो : Social media

इस समुद्री जहाज में कुल 2,759 लग्जरी कमरे हैं। इसकी दो मंजिलों पर सिर्फ हाईक्लास फैमिली सुइट बनाए गए हैं। मेहमानों के आने-जाने के लिए जहाज पर लिफ्ट की भी व्यवस्था है, जिसकी संख्या 24 है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed