फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ रही है नई Hyundai Tucson facelift, लॉकडाउन के बाद होगी कंपनी की पहली लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Sun, 24 May 2020 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 24 May 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
hyundai tucson facelift launch date in india hyundai tucson facelift 2020 price in india hyundai tucson facelift features hyundai tucson facelift india launch hyundai cars india 2020 new upcoming hyundai cars in india 2020
Auto Expo 2020 Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) भारत में अपनी दमदार एसयूवी नई Hyundai Tucson facelift लाने वाली है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी कार को 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में प्रदर्शित किया था। कार के नए मॉडल में इंजन में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी कॉस्टमेटिक अपडेट किए गए हैं। Hyundai India ने एलान किया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद Hyundai Tucson facelift भारत में कंपनी की पहली लॉन्च होगी। 
hyundai tucson facelift launch date in india hyundai tucson facelift 2020 price in india hyundai tucson facelift features hyundai tucson facelift india launch hyundai cars india 2020 new upcoming hyundai cars in india 2020
2020 hyundai tucson facelift
इंजन
Tucson facelift में नई BS6 ईधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन दिया गया है। इसमें दो इंजन पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल इंजन मॉडल में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 150hp का पावर और 192Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन मॉडल में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 182hp का पावर और 400Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। हालांकि पेट्रोल इंजन में पुराने मॉडल की तरह ही 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दिया गया है। वहीं, डीजल इंजन में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दिया गया है। इस कार में डीजल वेरिएंट के टॉप मॉडल (GLS) में ऑल-वील ड्राइव सिस्टम मिलता है। 
hyundai tucson facelift launch date in india hyundai tucson facelift 2020 price in india hyundai tucson facelift features hyundai tucson facelift india launch hyundai cars india 2020 new upcoming hyundai cars in india 2020
Hyundai Tucson
डिजाइन
Hyundai Tucson के फेसलिफ्ट मॉडल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस कार में कैस्केडिंग ग्रिल, हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स और फ्रंट व रियर बंपर, सब कुछ नया मिलेगा। इन बदलावों के अलावा इस एसयूवी कार का ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल की तरह ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai tucson facelift launch date in india hyundai tucson facelift 2020 price in india hyundai tucson facelift features hyundai tucson facelift india launch hyundai cars india 2020 new upcoming hyundai cars in india 2020
Hyundai Tucson 4WD - फोटो : Hyundai
इंटीरियर
Hyundai Tucson facelift मॉडल के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए डिजाइन में सबसे अहम बदलाव में नया डैशबोर्ड और 8-इंच का फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें ह्यूंदै की ब्लू लिंक कनेक्टेड-कार टेक्नॉलजी है। फेसलिफ्ट मॉडल में वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक फ्रंट-पैसेंजर सीट अजस्टमेंट जैसे फीचर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
hyundai tucson facelift launch date in india hyundai tucson facelift 2020 price in india hyundai tucson facelift features hyundai tucson facelift india launch hyundai cars india 2020 new upcoming hyundai cars in india 2020
Hyundai Tucson 4WD - फोटो : Hyundai
मुकाबला
Hyundai Tucson facelift दो ट्रिम लेवल- GL Option और GLS में लॉन्च की जाएगी। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला जीप कंपस और होंडा सीआर-वी जैसी एसयूवी से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed