पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें अपने घर में ही क्वारंटीन किया गया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जफर सरफराज के बाद वह कोरोना से संक्रमित होने वाले दूसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। बदकिस्मती से सरफराज कोविड-19 के खिलाफ जंग नहीं जीत पाए और पिछले माह उनका इंतकाल हो गया। इससे पहले माजिद हक (स्कॉटलैंड) और सोलो एन्क्वेनी (दक्षिण अफ्रीका) भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ कोरोना वायरस, अब तक चार क्रिकेटर हो चुके महामारी के शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 24 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन