फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदें ये 9 SUV, मिलेगा पांच लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट

Thu, 27 Feb 2020 03:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 27 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Hyundai to Tata to renault to mahindra to honda to nissan best discount offers on bs4 cars
car discount - फोटो : Amar Ujala

अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका साबित हो सकता है। दरअसल कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों के BS4 मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इन कारों में Hyundai Venue, Tata Nexon, Jeep Compass, Renault Duster, Nissan Kicks, Tata Hexa, Isuzu Mux से लेकर Mahindra Alturas और Honda CR-V तक शामिल हैं। दरअसल 01 अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS6 वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी कार कंपनियां अपने BS4 वाहनों के स्टॉक को खत्म करने में लगी हैं। आज हम आपको इन कारों पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,



Hyundai to Tata to renault to mahindra to honda to nissan best discount offers on bs4 cars
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai

Hyundai Venue

Hyundai Venue पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाली नई कारों में से एक थी। ऐसे में अब कंपनी अपनी Hyundai Venue के BS4 स्टॉक्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी की तरफ से यह ऑफर केवल Hyundai Venue के डीजल वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। दरअसल कंपनी ने 1.5 लीटर डीजल इंजन में अपना BS6 कंप्लाइंट वाला मॉडल उतारा है जो 1.4-लीटर इंजन की जगह लेगा। 

Hyundai to Tata to renault to mahindra to honda to nissan best discount offers on bs4 cars
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

Tata Nexon

Tata Nexon ने अपनी फेसलिफ्ट अवतार को BS6 कंप्लाइंट वाले पेट्रोल और डीजल इंजन में उतारा है। हालांकि, अगर आप इसके BS4 मॉडल को खरीदते हैं तो आपको 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। कंपनी की तरफ से यह ऑफर सारे वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं, जहां आपको इसके टॉप-एंड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai to Tata to renault to mahindra to honda to nissan best discount offers on bs4 cars
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep

Jeep Compass

Jeep Compass के टॉप-एंड वेरिएंट पर आपको 2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।  वहीं, इसके लोवर वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Hyundai to Tata to renault to mahindra to honda to nissan best discount offers on bs4 cars
Renault Duster 2019 Dimension - फोटो : Renault

Renault Duster

Renault Duster के BS4 कंप्लाइंट वाले मॉडल पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके ऑल व्हील ड्राइव वाले वर्जन पर सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके लोवर-एंट मॉडल्स पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed