फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: ह्यूंदै ला रही है एक सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी, टाटा नेक्सन ईवी को देगी टक्कर, जानें रेंज और फीचर्स

Tue, 09 Nov 2021 10:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 10:26 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) का लक्ष्य अगले 3-4 वर्षों में भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना है।

विज्ञापन
Hyundai to bring an made-in-India affordable entry-level electric SUV car, will rival Tata Nexon EV
Upcoming Hyundai EV - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) का लक्ष्य अगले 3-4 वर्षों में भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना है। कंपनी इस समय भारत में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक वाहन Kona (कोना) की बिक्री करती है। कोना ईवी को साल 2022 में पहला मिड-लाइफ अपडेट मिलेगा। मौजूदा मॉडल की तरह ही कंपनी नए मॉडल की बिक्री भी सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रूट के जरिए करेगी। कार निर्माता Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक सेडान और एक मास-मार्केट ईवी को लाने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक सेडान को साल 2022 और मास-मार्केट ईवी को साल 2024 में लाएगी। Hyundai की मास-मार्केट ईवी एक मेड-इन-इंडिया, एंट्री-लेवल एसयूवी कार होगी जो छोटी क्षमता वाले बैटरी पैक के साथ आएगी। 
Hyundai to bring an made-in-India affordable entry-level electric SUV car, will rival Tata Nexon EV
Upcoming Hyundai EV - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
ड्राइविंग रेंज
अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो नई ह्यूंदै छोटी ईवी लगभग 200 किमी से 220 किमी की रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज देगी। इसे भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV की टक्कर में उतारा जाएगा। हाल ही में, Nexon EV ने देश में 10,000 यूनिट्स बिक्री का मील का पत्थर हासिल किया है। सब-4-मीटर यानी साइज में 4 मीटर से छोटी, नई ह्यूंदै छोटी ईवी Venue (वेन्यू) का इलेक्ट्रिक अवतार हो सकती है, जो बोर्गवार्नर इंटीग्रेटेड ड्राइव मॉड्यूल (iDM) से लैस होगी। iDM एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक गियरबॉक्स और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ एक मॉड्यूलर यूनिट होता है। 
Hyundai to bring an made-in-India affordable entry-level electric SUV car, will rival Tata Nexon EV
Hyundai Car - फोटो : For Reference Only
ला रही एक नई एमपीवी
इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता साल 2022 की शुरुआत में अपडेटेड ह्यूंदै क्रेटा और एक ऑल-न्यू कॉम्पैक्ट MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) (एमपीवी) कार लॉन्च करने की तैयारी में है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ह्यूंदै की आनेवाली एमपीवी का नाम Hyundai Stargazer (ह्यूंदै स्टारगेजर) हो सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो), और आने वाली Kia कॉम्पैक्ट MPV (Kia KY) से होगा। Hyundai Stargazer में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस कार में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंजिंग असिस्ट और बहुत सारे फीचर्स मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai to bring an made-in-India affordable entry-level electric SUV car, will rival Tata Nexon EV
Hyundai Creta Facelift 2022 - फोटो : Hyundai
नई क्रेटा में मिलेंगे एडवांस फीचर्स
नई 2022 Hyundai Creta (2022 ह्यूंदै क्रेटा) एसयूवी की बात करें तो इसमें एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसके इंजन सेटअप में बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है। एसयूवी को लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाने की खबर है। इसका फ्रंट डिजाइन नई पीढ़ी की Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ) से प्रेरित होगा जिसे हाल ही में देश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed