हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
ममता बनर्जी आज कर सकती हैं मंत्रिपरिषद का विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार यानी आज अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर सकती हैं। उम्मीद है कि वह वित्त विभाग अपने पास रखेंगी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को उस विभाग में राज्य मंत्री बना सकती हैं। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
परमबीर सिंह वसूली मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, सीआईडी ने की कार्रवाई, आज कोर्ट में करेगी पेश
परमबीर सिंह वसूली मामले में महाराष्ट्र सीआईडी ने सोमवार को दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की। इस मामले में महाराष्ट्र सीआईडी ने पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और इंस्पेक्टर आशा कोर्के को गिरफ्तार किया है। नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को सोमवार को राज्य सीआईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों पूछताछ के बाद देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी मंगलवार सुबह 11 बजे गोपाल और आशा कोर्के को किल्ला कोर्ट में पेश करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गूंजने लगे छठी मइया के गीत: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, आज खरना
लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती सुबह के वक्त स्नान कर व्रत का खाना पकाया और इसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। व्रतियों ने नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खा कर व्रत को शुरू किए। इसके साथ ही व्रति दूसरे दिन के व्रत खरना की तैयारी भी जुट गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बदायूं और शाहजहांपुर आएंगे। इस दौरान वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...