हुंडई की नई कार सैंट्रो ने लांच होने से पहले बुकिंग के रिकोर्ड में सबको पीछे छोड़ दिया है।सैंट्रो के चाहने वालों की कतार इतनी लंबी होगी यह कंपनी को भी अंदाजा नहीं था। दरअसल, सैंट्रो को मंगलवार को लांच किया गया, लेकिन इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू हो गई थी। लांच होने के 12 दिन के भीतर ही इस कार को 23,500 बुकिंग मिली ।
नई सैंट्रो की लॉन्चिंग के दौरान हुंडई इंडिया के एमडी और सीईओ वाईके कू ने कहा, 'कि हमे इस बात कि घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सैंट्रो को एक बार फिर लोगों का जबरदस्त प्यार मिला। इस कार की हमने ऑनलाइन प्री-बुकिंग आज से 12 दिन पहले शुरू की थी,और अब तक इस कार को 23,500 ग्राहक मिल चुके हैं
कार के लांच होने से पहले ही यह तीन महीने के प्रोडक्शन के बराबर बुकिंग आ चुकी है और इसके लिए हम ग्राहकों को धन्यवाद देते है।'हुंडई की इस कार सैंट्रो को कुल पांच वेरियंट और सात नए रंगो में उतारा गया है जिनमें डी लाइट, एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़,और एस्टा शामिल हैं।
नई सैंट्रो के डैशबोर्ड में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है,साथ ही इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम को मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स पर बनाया गया है। इस कार के केबिन को डुअल-टोन थीम पर डिजाइन किया गया है।
हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।