फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: 'टॉस का बॉस' बनते ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दूर-दूर तक टक्कर में कोई नहीं

Wed, 24 Oct 2018 01:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
team india becomes first country to play 950 odis
टीम इंडिया

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा दूसरा वन-डे ऐतिहासिक बन गया है। भारत विश्व में सबसे ज्यादा वन-डे खेलने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम आज अपना 950वां वन-डे खेल रही है। टीम इंडिया ने इस दौरान 491 मैच जीते जबकि 411 मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। 8 मैच टाई हुए और 40 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकल सका।

team india becomes first country to play 950 odis
ऑस्ट्रेलिया

वैसे विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा वन-डे खेलने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। कंगारू टीम ने अब तक 916 वन-डे खेले हैं। इस दौरान उसने 556 में जीत दर्ज की जबकि 317 में शिकस्त झेली। 9 मैच टाई रहे और 34 मैचों का नतीजा नहीं निकल सका।

team india becomes first country to play 950 odis
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के अलावा विश्व क्रिकेट की कोई भी टीम 900 वन-डे तब नहीं खेले हैं। पाकिस्तान (899) की टीम जरूर इसके बेहद करीब है और इसी महीने वह 900 का आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि 899 वन-डे में पाकिस्तान ने 476 मैच जीते और 397 मुकाबले गंवाए। 8 मैच टाई रहे और 18 मैच बेनतीजा रहे। चौथे और पांचवें क्रम पर क्रमश: श्रीलंका (826) और वेस्टइंडीज (780) काबिज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india becomes first country to play 950 odis
team india

वैसे, सबसे ज्यादा वन-डे खेलने वाली टीम इंडिया का जीत के मामले में प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की अपेक्षा में कमजोर है। ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत जहां 63.54 का है, वहीं टीम इंडिया 54.29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान की जीत का औसत 54.48 प्रतिशत है। इन तीन टीमों के अलावा किसी भी टीम ने 400 से अधिक वन-डे नहीं जीते हैं।

विज्ञापन
team india becomes first country to play 950 odis
team india

भारत वैसे सर्वाधिक मैचों में हार झेलने के मामले में नंबर-1 है। टीम इंडिया अब तक 411 वन-डे गंवा चुकी है। इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका काबिज है, जिसे 406 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया और श्रीलंका के अलावा किसी भी टीम को 400 से अधिक मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed