फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी ने मचाई धूम, दुनियाभर में बिकी एक लाख से ज्यादा कार

Sun, 19 Jul 2020 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
hyundai kona electric global sales hyundai kona electric car sales electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) इलेक्ट्रिक एसयूवी ने लगभग दो वर्षों के दौरान दुनियाभर में एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। ह्यूंदै ने हाल ही में खुलासा किया था कि कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की संचयी बिक्री 30 जून को 1,03,719 यूनिट तक पहुंच गई। मार्च 2018 में लॉन्च हुई ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक ने कुल बिक्री का लगभग तीन-चौथाई अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के बाहर से हासिल किया। ह्यूंदै ने यह भी कहा कि कोना इलेक्ट्रिक कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतियों में महत्वपूर्ण योगदान देता है और 2025 तक, इसका लक्ष्य FCEV (फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल) मॉडल के साथ 5.6 लाख BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) बेचना है। 
hyundai kona electric global sales hyundai kona electric car sales electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

बैटरी 
Kona में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है, जो 143 hp की पावर और 395 Nm का पीक टॉर्क देती है। वहीं कोना में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Kona 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है। 

hyundai kona electric global sales hyundai kona electric car sales electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

रेंज 
Hyundai Kona Electric की बैटरी को 19 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को एसी वाल बॉक्स चार्जर भी कार के साथ देती है और इसके लिए अलग से पैसे नहीं लेती। 7.2 kWh के स्टैंडर्ड चार्जर के साथ Kona Electric कार की बैटरी को 6 घंटे 19 मिनट में फुल चार्ज होती है। अगर इस कार को 50 kWh डीसी फास्ट चार्जर के साथ कनेक्ट किया जाता है तो बैटरी 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। ARAI के मुताबिक Kona Electric फुल चार्जिंग पर 452 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai kona electric global sales hyundai kona electric car sales electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

वारंटी 
Hyundai Kona Electric SUV को बीते साल 2019 के जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपनी के मुताबिक कोना एसयूवी को माइनस 30 डिग्री (-30 डिग्री) के तापमान में टेस्ट किया गया है, कंपनी को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दुनियाभर में 46,000 यूनिट से ज्यादा कोना के ग्राहक होंगे। वहीं कंपनी कोना की बैटरी पर 8 साल की वारंटी दे रही है। 

विज्ञापन
hyundai kona electric global sales hyundai kona electric car sales electric car hyundai kona electric price india hyundai kona electric car india specifications battery range charging time electric vehicles electric cars
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

कीमत
Hyundai Kona Electric SUV भारत में एक साल पहले लॉन्च हुई थी। इस इलेक्ट्रिक कार के प्रीमियम वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.75 लाख रुपये है, जबकि डुअल-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 23.94 लाख रुपये है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का भारत में मुकाबला MG Motors (एमजी मोटर्स) की इलेक्ट्रिक कार ZS EV से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed