{"_id":"5f140502bf431d427e222404","slug":"hyundai-creta-2nd-generation-booking-hyundai-creta-2020-sales-figures-2020-hyundai-creta-hyundai-motor-india-hyundai-motors-hyundai-creta-2020-variants-hyundai-creta-2020-model-hyundai-creta-2020-features-hyundai-creta-2nd-generation-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर चढ़ा Hyundai Creta का जादू, 14 दिनों में हुई 5000 बुकिंग","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सिर चढ़ा Hyundai Creta का जादू, 14 दिनों में हुई 5000 बुकिंग
Sun, 19 Jul 2020 02:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की सेकेंड जेनरेशन Creta (क्रेटा) भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही है। लॉकडाउन के दौर में भी इस एसयूवी कार की लोकप्रियता में कमी नहीं आई। ह्यूंदै ने एलान किया है कि क्रेटा की बुकिंग ने 45,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की इस एसयूवी को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी क्रेटा की जबरदस्त बुकिंग को इसकी कामयाबी के तौर पर बयां कर रही है क्योंकि देश में लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले ही इस एसयूवी को लॉन्च किया गया था। Creta को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद 16 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हुई थी। ह्यूंदै इंडिया ने सेकेंड जेनरेशन क्रेटा के लिए 14,000 प्री-बुकिंग पहले ही हासिल कर ली थी और मई में कंपनी को पहले ही 20,000 बुकिंग मिल चुके थे। अगली 10,000 बुकिंग जून में आईं। वहीं, जुलाई महीने के 14 दिन में ही इस क्रेटा की 5000 से ज्यादा बुकिंग की गई है।
2020 hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
मई और जून में घरेलू बाजार में ह्यूंदै की बेची गई कुल कारों में से न्यू-जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इतना ही नहीं यह पिछले महीने भी कंपनी का बेस्टसेलिंग मॉडल था। कंपनी ने कहा है कि क्रेटा का डीजल वेरिएंट कुल बिक्री का लगभग 55 फीसदी है, जबकि बाकी की 45 फीसदी की बिक्री पेट्रोल मॉडल्स की हुई। यह आंकड़े ऑटो जगत के डीजल से दूर जाने के कदम से उलट तस्वीर बयां करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण, नई दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है। लेकिन क्रेटा डीजल के डिमांड को देखकर पता चलता है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी भी डीजल के लिए एक मजबूत आकर्षण बरकरार है।
Hyundai CRETA Infotainment
- फोटो : Hyundai
नई क्रेटा की खासियत
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।

- फोटो : social media
इंजन
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai India
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा।