फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच लाख रुपये से भी सस्ती है ये फैमिली कार, इस महीने मिल रहा है 45000 रुपये का डिस्काउंट

Wed, 12 Aug 2020 11:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 12 Aug 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Hyundai India discount on its cheapest car hyundai santro, read August 2020 offer
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। दरअसल इस अगस्त ह्यूंदै इंडिया (Hyundai India) अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन कारों में Hyundai Santro भी शामिल है, जिसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये है। इस महीने ह्यूंदै की तरफ से Santro पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जहां ग्राहकोंं को इस हैचबैक पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। तो डालते हैं इस कार पर मिल रहे सभी ऑफर्स पर एक नजर,
Hyundai India discount on its cheapest car hyundai santro, read August 2020 offer
Hyundai Santro India - फोटो : Instagram

Hyundai Santro पर क्या ऑफर?


Hyundai Santro के ERA वेरिएंट पर इस महीने कुल 35000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर के तहत इसकी खरीद पर आपको 15,000 रुपये का कैश बोनस मिलेगा। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Santro ERA खरीदने पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

Hyundai Santro के दूसरे वेरिएंट्स पर कुल 45000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये का कैश बोनस और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

यहां बता दें कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।

Hyundai India discount on its cheapest car hyundai santro, read August 2020 offer
Hyundai Santro Global NCAP Crash Test - फोटो : Global NCAP

परफॉर्मेंस


Hyundai Santro में 4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5,500 आरपीएम पर 68 bhp का मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी चुनने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai India discount on its cheapest car hyundai santro, read August 2020 offer
ह्युंदै सेंट्रो AMT - फोटो : Amar Ujala

सस्पेंशन

Hyundai Santro के फ्रंट में FrontMcPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस टाइप के साथ कपल्ड टॉर्सन बीम एक्सेल सस्पेंशन मिलता है।

ब्रेकिंग

बात करें इसके ब्रेकिंग फीचर्स की तो Hyundai Santro के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
Hyundai India discount on its cheapest car hyundai santro, read August 2020 offer
Hyundai Santro

 

फ्यूल क्षमता और सीटिंग अरेंजमेंट

Hyundai Santro में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं। इसमें 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है।

डायमेंशन

Hyundai Santro की लंबाई 3610 मिलीमीटर, चौड़ाई 1645 मिलीमीटर, ऊंचाई 1560 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2400 मिलीमीटर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed