फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 km का माइलेज देगी नई Hyundai Grand i10 NOIS, कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू

Wed, 21 Aug 2019 08:32 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 21 Aug 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 NIOS launched in india mileage 26 kmpl
hyundi grand i10 nios launched - फोटो : Amar Ujala

Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी नई Grand i10 NIOS को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। साथ ही यह 4 वेरिएंट और 8 कलर्स में उपलब्ध है। इसका सीधा मुकाबला मारुति स्विफ्ट और फॉर्ड फिगो जैसी कारों से होगा।  इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये (एक्स-शो रूम) से शुरू होती है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स, कीमत और इंजन के बारे में...

डिजाइन

Hyundai Grand i10 NIOS launched in india mileage 26 kmpl
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
इस बार नई Grand i10 NIOS एक दम नए अवतार में आई है। इसके बाहरी डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक को पूरी तरह से बदल डाला है। इसके फ्रंट में नई केसकेडिंग ग्रिल, शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी बंपर और नए फॉग लैम्प्स देखने को मिलते हैं। जबकि इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी लगा वहीं इसके C पिलर के ऊपर 'G i10' लिखा है जोकि स्पोर्टी फील देता है। इसके आलावा कार के पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललैम्प्स, रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर्स बेहतर नजर आते हैं। तो कुल मिलाकर नई Grand i10 NIOS अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में फ्रेश नजर आती है। 

इंटीरियर और स्पेस

Hyundai Grand i10 NIOS launched in india mileage 26 kmpl
Hyundai New Grand i10 - फोटो : Hyundai
नई Grand i10 NIOS का इंटीरियर वाइट-ब्लैक ड्यूल टोन कलर में है जिसकी वजह से यह फ्रेश नजर आता है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जिसमें कई जानकारियां देखने को मिलती हैं। कार में स्पेस अच्छा है।  इसकी सीट्स हमें सॉफ्ट लगी। पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट की सुविधा है। तीन लोग यहां बैठ सकते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

Hyundai Grand i10 NIOS launched in india mileage 26 kmpl
Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
Hyundai हमेशा हर बार अपने नए मॉडल में कुछ न कुछ नए और फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स को शामिल करती है। इस बार भी  नई Grand i10 NIOS में काफी अच्छे फीचर्स को शामिल किये है, आइये एक नजर डालते हैं खास फीचर्स पर...
  • Fully ऑटोमैटिक AC
  • रियर AC वेंट
  • Eco-कोटिंग टेक्नोलॉजी
  • वायरलैस फोन चार्जर
  • वाशर के साथ रियर वाइपर 
  • रियर defogger
  • रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट
  • USB चार्जर
  • रियर पावर आउटलेट
  • हेडलैंप Escort फंक्शन
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Grand i10 NIOS launched in india mileage 26 kmpl
Hyundai Grand i10 Nios safe - फोटो : Amar Ujala
नई Grand i10 में सेफ्टी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ABS के साथ EBD, ड्यूल एयर बैग्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। इसके आलावा इसमें काफी अच्छी क्वालिटी देखने को मिलती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed