{"_id":"5f5f3de08ebc3e5aa550cb37","slug":"hyundai-grand-i10-nios-corporate-edition-launched-in-india-know-price-features-engine-specification-and-details-hyundai-motors-india-hyundai-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च, मिले कुछ नए फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च, मिले कुछ नए फीचर्स, जानें कीमत
Mon, 14 Sep 2020 03:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियोस) को एक नए स्पेशल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ग्रैंड आई10 कार के इस नए वेरिएंट का नाम कॉर्पोरेट एडिशन है। कंपनी ने आने वाले त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियोस का एक नया वेरिएंट उतारा है। नई ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियोस कॉर्पोरेट एडिशन वेरिएंट कार के बेस मॉडल मैग्ना पर आधारित है। नए वेरिएंट में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जिससे इसकी कीमत में भी मामूली इजाफा किया गया है।
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
कॉर्पोरेट ट्रिम को नए कैप के साथ 15-इंच के व्हील्स, टर्न इंडिकेटर्स के साथ पावर-फोल्डिंग रियरव्यू मिरर (ORVMs) और 6.75-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। ये फीचर्स रेगुलर मैग्ना वेरिएंट में नहीं मिलते हैं। हालांकि इसमें दी गई टचस्क्रीन यूनिट इसके स्पोर्ट्ज वेरिएंट से छोटी है, स्पोर्ट्ज वेरिएंट में 8.0 की यूनिट दी गई है। नए वेरिएंट में HEPA फिल्टर के साथ प्लग-इन एयर प्यूरीफायर भी मिलता है जो वेन्यू सब-4-मीटर एसयूवी में दिए गए फिल्टर जैसा ही दिखता है। रेगुलर मॉडल से अलग लुक देने के लिए नई कार में अलग 'कॉर्पोरेट' बैजिंग भी दी गई है।

कीमत में मामूली इजाफा
कॉरपोरेट एडिशन में दिए गए इन अतिरिक्त फीचर्स की वजह से इसकी कीमत रेगुलर मैग्ना वेरिएंट की तुलना में 19,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। इससे ऊपर के विरेएंट की कीमत मैग्ना कॉर्पोरेट वेरिएंट की तुलना में 41,000 रुपये अधिक है लेकिन इसमें ऑटो एसी और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसी एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai GRAND i10 NIOS
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
कीमत
Hyundai Grand i10 Nios के नए स्पेशल एडिशल वेरिएंट की कीमत 6.11 लाख रुपये शुरू होती है। यहां अलग-अलग वेरिएंट की कीमत दी गई है। सभी कीमतें मुंबई में एक्स-शोरूम की हैं।
Hyundai Grand i10 Nios के नए स्पेशल एडिशल वेरिएंट की कीमत 6.11 लाख रुपये शुरू होती है। यहां अलग-अलग वेरिएंट की कीमत दी गई है। सभी कीमतें मुंबई में एक्स-शोरूम की हैं।
| मैग्ना | मैग्ना कॉर्पोरेट | स्पोर्ट्स | |
| पेट्रोल MT | 5.92 लाख रुपये | 6.11 लाख रुपये | 6.45 लाख रुपये |
| पेट्रोल AMT | 6.45 लाख रुपये | 6.64 लाख रुपये | 7.05 लाख रुपये |
| डीजल MT | 7 लाख रुपये | 7.19 लाख रुपये | 7.54 लाख रुपये |
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : For Reference Only
इंजन
ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियोस कॉर्पोरेट एडिशन को तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल में मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है। जबकि 1.2 लीटर डीजल इंजन में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।