Maruti Suzuki Baleno बाजार में सुपरहिट साबित हो रही है। बलेनो का फेसलिफ्ट आने के बाद से यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गई है। वहीं अब यह Hyundai Ellite i20 और Honda Jazz को भी जबरदस्त टक्कर दे रही है। बलेनो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि अकेले जनवरी में इसकी 16,717 यूनिट बिकीं, वहीं इसकी प्रतिद्वंदी एलीट आई20 की 13,290 यूनिट की बिक पाईं। आइए जानते हैं नई बलेनो को क्यों कर रहे हैं लोग पसंद...
टॉप-10 में तीसरे पायदान पर बलेनो
2 of 7
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
मारुति बलेनो की फरवरी में 17,944 यूनिट्स बिकी हैं, वहीं टॉप-10 सेलिंग कारों में बलेनो ऑल्टो और स्विफ्ट के बाद तीसरे स्थान पर रही है। वहीं ह्यूंदै एलीट आई20 11,547 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो में कई शानदार फीचर दिए गए हैं। बलेनो के फीचरों की बात करें, तो इससमें की-लेस एंट्री और स्टार्ट बटन, कैमरे के साथ रिअर पार्किंग सेंसर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, फॉलो मी लैंप्स, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। बलेनो के सभी वैरियंट्स में एबीएस के साथ ईबीडी और डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं मारुति की कारों के साथ सुजुकी कनेक्ट का फीचर मिलता है, जिसमें कार की ट्रैकिंग के साथ इसका स्टेटस भी पता किया जा सकता है।
हर किसी की च्वाइस का ख्याल
बलेनो में हर किसी की च्वाइस का ध्यान रखा गया है। बलेनो न केवल पेट्रोल बल्कि डीजल इंजन के साथ आती है। वहीं इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक सीवीटी ट्रांसमिशन का फीचर भी मिलता है। इसके अलावा यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें स्पीड का कॉम्बिनेशन भी दिया गया है। बलेनो का आरएस वैरियंट भी आता है, जो परफॉरमेंस को पसंद करने वाले कस्टमर्स के लिए तैयार किया गया है, जिसकी पावर और टार्क इस सेंगमेंट में सबसे ज्यादा है।
स्पेसियस और आरामदायक
4 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift Launch
बलेनो की डाइमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1745 एमएम है, वहीं हैचबैक स्टैंडर्ड में यह सबसे बड़ी कार है। बलेनो में 5 लोग बेहद आराम से बैठ सकते हैं। वहीं इसका व्हीलबेस 2520 एमएम है, जिसकी वजह से इसमें बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। बड़ा व्हीलबेस होने से पीछे काफी स्पेस मिलता है। बलेनो उन लोगों के लिए शानदार च्वाइस है, जिन्हें पीछे लग्जरी फील चाहिए होता है। वहीं लंबे सफर के लिए बलेनो में आगे भी काफी स्पेस दिया गया है।
सस्ती और ज्यादा माइलेज
5 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift
बलेनो माइलेज के मामले में किसी से पीछे नहीं है। सस्ती होने के साथ इससक माइलेज भी शानदार है। इसके बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है, जो ह्यूंदै आई20 से बेहद कम है। वहीं एआरएआई के सर्टिफिकेशन के मुताबिक बलेनो डीजल का माइलेज 27.39 किमी प्रति लीटर है। जबकि पैट्रोल वैरियंट का माइलेज 21.4 किमी प्रति लीटर है, जो प्रीमियम हैचबैक में काफी ज्यादा है।