मोहाली में भले ही ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की हो, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि टीम इंडिया की फिल्डिंग अपने सबसे निम्न स्तर पर थी। कई खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर आसान कैच छोड़े। सबसे ज्यादा निराश किया युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने, जिसके बाद तो हताश होकर खुद विराट कोहली अपना संयम खोते नजर आए।
VIDEO: ऋषभ पंत की गलतियों से हारे मैच, बीच मैदान आगबबूला हुए विराट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 43 ओवर के बाद ऑस्ट्रलिया का स्कोर 287 रन था और मैच जीतने के लिए 72 रन चाहिए थे। अगला ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आए। अब तक पूरी दुनिया यह समझ चुकी थी कि अगर भारत को यह मैच जीतना है तो एश्टन टर्नर का आउट होना बेहद जरूरी है।
चहल ने पहली गेंद लेग साइड की ओर फेंकी। टर्नर क्रीज से बाहर निकल आए, लेकिन स्टंप के पीछे पंत उस गेंद को गैदर नहीं कर पाए और स्टंपिंग का शानदार मौका गंवाया। यह गेंद वाइड रही। उस वक्त टर्नर महज 38 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी ओवर में अभी और बहुत कुछ होना बाकी था।
अगली गेंद वाइड गई। यानी ओवर शुरू होने से पहले ही 2 रन जा चुके थे। ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर थे कैरी और पंत ने एक बार फिर गलती कर दी। इस गेंद पर भी बैट्समैन ने शॉट लगाने के लिए क्रीज छोड़ दी थी, लेकिन पंत इस बार भी गेंद नहीं पकड़ सके।
गेंद छिटकने के बाद भी ऋषभ के पास एक और मौका था। उन्होंने धोनी की तरह बिना देखे पीछे से स्टंप्स करने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहे। ओवर में हुई दूसरी गलती से कप्तान कोहली बेहद नाराज दिखे। कैमरामैन ने जैसे ही उनपर फोकस किया, पूरी दुनिया ने साफ देखा कि भारतीय कप्तान किस हद तक गुस्सा थे।
Pant's mistakes...!! pic.twitter.com/qyo9Kpkdox