किआ मोटर्स की एसयूवी SP2i की लान्चिंग इस साल दूसरी तिमाही में होनी है। SP2i के कॉन्सैप्ट को पिछले साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। नई SP2i ग्लोबल मॉडल होगी और अगले महीने न्यूयार्क ऑटो शो में पेश किया जाएगा। SP2i के टॉप मॉडल्स की टक्कर ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर, रेनो कैप्चर और निसान किक्स से होगी, जबकि लोअर मॉडल्स की टक्कर जीप कंपास और एमजी हैक्टर से होगी।
17 इंच के टायर और गनमैटल अलॉय व्हील
किआ SP2i एसयूवी यानी किआ सिग्नेचर/ट्रैलस्टर या टस्कर का ट्रायल प्रोडक्शन चल रहा है। वहीं इसमें कई ऐसे फीचर होगें, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। किआ SP2i में फ्रंट में सिग्नेचर टाइगर नोज के साथ डुअल हेडलैंप लाइटिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें बड़े साइज के 17 इंच के टायर और गनमैटल ग्रे फिनिश में स्टाइलिश अलॉय व्हील भी मिलेंगे। साथ ही, कंपनी भविष्य में इसका बॉडी किट के साथ स्पोर्टी वर्जन भी लान्च कर सकती है।
मर्सडीज बेंज जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
3 of 5
Kia SP2i signature interior
किआ SP2i के इंटीरियर की बात करें, तो यह 5 सीटर होगी और इस सेगमेंट में पहली बार मर्सडीज बेंज जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वाईफाई जैसे यूनीक फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक एडजस्ट ड्राइवर सीट, डुअल टोन स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, एंबीयंट लाइटिंग, डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर भी होंगे। इसके ऑटोमैटिक वर्जन में पैडल शिफ्टर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा ब्लैक रूफ और ब्लैक ओआरवीएम भी मिलेंगे।
7 स्पीड डुअल क्लच ऑटो गियरबॉक्स
इंजन की बात करें, तो इसमें बीएस-6 रेडी 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों वैरियंट में लान्च किया जाएगा। मैनुअल ट्रांसमिशन में 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलेगा। किआ SP2i का परफॉरमेंस वर्जन भी लान्च किया जाएगा, जो 140 बीएचपी पावर वाले 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। इस इंजन के साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटो गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।
कीमत 10 लाख लेकर 16 लाख रुपये तक
किआ SP2i को इस साल जुलाई से अक्टूबर के बीच लान्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत 10 लाख लेकर 16 लाख रुपये के बीच होगी। किआ SP2i की टक्कर Hyundai Creta, Nissan Kicks, Renault Duster और Captur, और Maruti Suzuki S-Cross से होगी। साथ ही, Tata Harrier, Nissan Kicks, Jeep Compass और MG Hector से भी इसका मुकाबला होगा।