{"_id":"5c9f346cbdec22145544f0cf","slug":"chennai-super-kings-player-david-willey-returns-england-due-to-new-born-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: चेन्नई का यह स्टार खिलाड़ी बना पिता, टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटा स्वदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: चेन्नई का यह स्टार खिलाड़ी बना पिता, टूर्नामेंट बीच में छोड़ लौटा स्वदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
csk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के आलराउंडर डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गए हैं। सुपरकिंग्स की तरफ से 2018 में तीन मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने यार्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब वेबसाइट से कहा, 'दुर्भाग्यवश कुछ पारिवारिक कारणों से मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है।'
2 of 5
david willey
उन्होंने कहा, 'हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और मेरी पत्नी को थोड़ी परेशानी है इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा वह पूरी तरह से ठीक रहे।' विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था।
3 of 5
david willey
उन्होंने कहा, 'यार्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन यह सही फैसला है।' इस बीच चेन्नई के एक अधिकारी ने कहा कि विली ने आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
david willey
तीन बार के चैंपियन चेन्नई को शुरू में ही तब झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गये थे। उनकी जगह पर अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
DHONI CSK
डेविड विली की अनुपस्थिति मेें चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ना तय है। टीम के पास दीपक चाहर, मोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर के रूप में तीन तेंज गेंदबाजी हैं। इसके अलावा शेन वॉटसन भी बॉलिंग डिपार्टमेंट को पूरा सहयोग करते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।