{"_id":"5c9f3e1fbdec2213fc306163","slug":"hyundai-creta-rival-kia-sp2i-suv-will-have-exclusive-features-know-the-specification-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देगी किआ SP2i एसयूवी, पहली बार SP2i में दिखेंगे ये फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देगी किआ SP2i एसयूवी, पहली बार SP2i में दिखेंगे ये फीचर
ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 30 Mar 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kia SP2i signature launching
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किआ मोटर्स की एसयूवी SP2i की लान्चिंग इस साल दूसरी तिमाही में होनी है। SP2i के कॉन्सैप्ट को पिछले साल दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। नई SP2i ग्लोबल मॉडल होगी और अगले महीने न्यूयार्क ऑटो शो में पेश किया जाएगा। SP2i के टॉप मॉडल्स की टक्कर ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर, रेनो कैप्चर और निसान किक्स से होगी, जबकि लोअर मॉडल्स की टक्कर जीप कंपास और एमजी हैक्टर से होगी।
17 इंच के टायर और गनमैटल अलॉय व्हील
2 of 5
Kia SP2i signature side
किआ SP2i एसयूवी यानी किआ सिग्नेचर/ट्रैलस्टर या टस्कर का ट्रायल प्रोडक्शन चल रहा है। वहीं इसमें कई ऐसे फीचर होगें, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। किआ SP2i में फ्रंट में सिग्नेचर टाइगर नोज के साथ डुअल हेडलैंप लाइटिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें बड़े साइज के 17 इंच के टायर और गनमैटल ग्रे फिनिश में स्टाइलिश अलॉय व्हील भी मिलेंगे। साथ ही, कंपनी भविष्य में इसका बॉडी किट के साथ स्पोर्टी वर्जन भी लान्च कर सकती है।
मर्सडीज बेंज जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
3 of 5
Kia SP2i signature interior
किआ SP2i के इंटीरियर की बात करें, तो यह 5 सीटर होगी और इस सेगमेंट में पहली बार मर्सडीज बेंज जैसे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वाईफाई जैसे यूनीक फीचर मिलेंगे। साथ ही इसमें 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिक एडजस्ट ड्राइवर सीट, डुअल टोन स्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, एंबीयंट लाइटिंग, डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर भी होंगे। इसके ऑटोमैटिक वर्जन में पैडल शिफ्टर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा ब्लैक रूफ और ब्लैक ओआरवीएम भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 स्पीड डुअल क्लच ऑटो गियरबॉक्स
4 of 5
Kia SP2i signature rear
इंजन की बात करें, तो इसमें बीएस-6 रेडी 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों वैरियंट में लान्च किया जाएगा। मैनुअल ट्रांसमिशन में 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलेगा। किआ SP2i का परफॉरमेंस वर्जन भी लान्च किया जाएगा, जो 140 बीएचपी पावर वाले 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। इस इंजन के साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटो गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा।
विज्ञापन
कीमत 10 लाख लेकर 16 लाख रुपये तक
5 of 5
Kia SP2i front 2019
किआ SP2i को इस साल जुलाई से अक्टूबर के बीच लान्च किया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत 10 लाख लेकर 16 लाख रुपये के बीच होगी। किआ SP2i की टक्कर Hyundai Creta, Nissan Kicks, Renault Duster और Captur, और Maruti Suzuki S-Cross से होगी। साथ ही, Tata Harrier, Nissan Kicks, Jeep Compass और MG Hector से भी इसका मुकाबला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।