फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta 2020 की सामने आई नई तस्वीरें, BS6 इंजन के साथ मिलेगा नया...

Wed, 19 Feb 2020 04:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 19 Feb 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
hyundai creta 2020 interior sketch images unveiled know expected features
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai India

Hyundai India ने हाल ही में अपनी Hyundai Creta 2020 को Auto Expo 2020 में पेश किया था। कंपनी ने अपनी नई और लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी में पेश किया था। अब कंपनी ने इसकी इंटीरियर डिजाइन की स्कैच जारी की है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई Hyundai Creta कंपनी की Sensuous Sportiness डिजाइन लैंग्वेज पर बनाई गई है। आज हम आपको तस्वीरों में इस कार की एक झलक दिखाने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि इस नई गाड़ी में आपको क्या मिलेगा। तो डालते हैं एक नजर,

hyundai creta 2020 interior sketch images unveiled know expected features
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai India

एक्सटीरियर

Hyundai Creta 2020 पहले के मुकाबले ज्यादा मस्क्यूलर और स्टाइलिश लग रही है। इसमें बूमरेंग शेप्ड वाली LED DRLs दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें LED हैडलैंप्स के साथ स्मार्टली पोजिशन फॉग लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें आपको 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे।  

फीचर्स

नई Hyundai Creta में पैनोरमिक सनरूफ के साथ Blue Link 1.5 जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

hyundai creta 2020 interior sketch images unveiled know expected features
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai India

परफॉर्मेंस

Hyundai Creta 2020 में BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.4-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में सभी कंपनियां अपनी लाइन-अप को लगातार अपग्रेड कर रही हैं। इसी कड़ी में Hyundai India भी अपनी गाड़ियों को BS6 इंजन से लैस कर रही है। 

ट्रांसमिशन 

Hyundai Creta 2020 के ट्रांसमिशन फीचर की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट SUV में आपको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai creta 2020 interior sketch images unveiled know expected features
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai India

कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स की मानें तो Hyundai India अपनी Hyundai Creta 2020 को महीने भर के अंदर भारत में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में इसकी कीमत क्या होगी यह लॉन्च के दौरान ही पता चल सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed