फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हुनर हाट' पहुंचकर पीएम मोदी ने लोगों को चौंकाया, लिट्टी-चोखा और कुल्हड़ चाय भी पी, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Feb 2020 03:52 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi surprised people by reaching 'Hunar Haat'
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘हुनर हाट’ में बुधवार को अचानक पहुंचे, वहां लिट्टी-चोखा खाया एवं कुल्हड़ की चाय पी जिसका भुगतान उन्होंने खुद किया।





सूत्रों के मुताबिक मोदी दिन में करीब डेढ़ बजे इंडिया गेट के निकट राजपथ पर लगे ‘हुनर हाट’ में पहुंचे और वहां लगभग 50 मिनट तक रहे। मोदी ने विभिन्न स्टॉल पर जाकर उत्पादों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री पहली बार किसी हुनर हाट में पहुंचे हैं।

PM Narendra Modi surprised people by reaching 'Hunar Haat'
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा तय नहीं था। वह बुधवार की दोपहर अचानक ही हुनर हाट पहुंचे। इससे वहां सभी लोग हैरान रह गए। उनके पहुंचने की जानकारी पाते ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तत्काल वहां पहुंचे और उनकी अगवानी की। 

PM Narendra Modi surprised people by reaching 'Hunar Haat'
लिट्टी चोखा खाते हुए नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने ‘हुनर हाट’ में मौजूद एक स्टॉल पर रुककर लिट्टी-चोखा खाया जिसके लिए उन्होंने 120 रुपये का भुगतान किया। इसके साथ ही उन्होंने दो कुल्हड़ चाय भी ली जिसमें से एक उन्होंने स्वयं ली और दूसरी चाय नकवी को दी। मोदी ने चाय के लिए भी 40 रुपये का भुगतान किया।

प्रधानमंत्री के वहां पहुंचने के साथ भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए और कई ने तो उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi surprised people by reaching 'Hunar Haat'
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

गौरतलब है कि 'कौशल को काम' थीम पर आधारित यह 'हुनर हाट' 13 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक आयोजित किया गया है जहां देश भर के 'हुनर के उस्ताद' दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं । इनमे 50 प्रतिशत से अधिक महिला दस्तकार शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi surprised people by reaching 'Hunar Haat'
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

नकवी का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों में 'हुनर हाट' के माध्यम से लगभग तीन लाख दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों को रोजगार और रोजगार के मौके उपलब्ध कराए गए हैं। इनमे बड़ी संख्या में देश भर की महिला दस्तकार भी शामिल हैं।

इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर 'हुनर हाट' आयोजित किए जा चुके हैं। अगले 'हुनर हाट' का आयोजन रांची में 29 फरवरी से आठ मार्च, 2020 तक और फिर चंडीगढ़ में 13 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed