{"_id":"5ead6c310dda84314b04a3b1","slug":"hyundai-creta-2020-booking-hyundai-creta-2020-variants-hyundai-creta-2020-model-hyundai-creta-2020-features-hyundai-creta-2020-hyundai-creta-2020-price-hyundai-creta-2020-launch-in-india-hyundai-creta-new-model-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन लॉकडाउन में भी हिट है, बुकिंग 20 हजार के पार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन लॉकडाउन में भी हिट है, बुकिंग 20 हजार के पार
Sat, 02 May 2020 06:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
2020 Hyundai Creta
- फोटो : social media
ऑल-न्यू Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) न सिर्फ Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) के लिए बल्कि, शायद इस साल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च है। Hyundai Creta के पुराने मॉडल की लोकप्रियता को देखते हुए नई 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन मॉडल से उम्मीदें भी थीं, और इसकी बुकिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि इसने अच्छी-खासी मांग हो रही है। ह्यूंदै इंडिया को मार्च में सेकंड जेनरेशन क्रेटा के लॉन्च से पहले ही 14,000 प्री-बुकिंग मिल चुकी थी और अब कंपनी के कहा है कि इस एसयूवी की 20,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है।
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
क्रेटा की बंपर बुकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै मोटर इंडिया के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग व सर्विस) तरुण गर्ग ने कहा, "हमें क्रेटा के लिए लगभग 20 हजार बुकिंग मिली है। जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब तक 18 हजार बुकिंग मिल चुकी थी। अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान भी इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, इस कार के बारे में जिस तरह की पूछताछ की जा रही है वह आश्चर्यजनक है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें लॉकडाउन में जितनी बुकिंग मिली है इसमें से 75 फीसदी सिर्फ क्रेटा की है।"

Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
इस वेरिएंट की बुकिंग सबसे ज्यादा
दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता कंपनी ने भारत में इसकी प्री-बुकिंग 2 मार्च को शुरू की थी। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से कुछ घंटे पहले बताया था कि इस पॉपुलर एसयूवी के लिए 14,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी। बुकिंग शुरू होने के एक हफ्ते में ही क्रेटा की 10 हजार यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी। इन बुकिंग्स में से 55 फीसदी क्रेटा के डीजल वेरिएंट और 12 फीसदी बुकिंग टर्बो पेट्रोल के लिए की गई है। क्रेटा को 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जो रिफंडेबल है।

Hyundai Creta 2020 Rear
- फोटो : Hyundai
इंजन
Hyundai Creta 2020 (हुंडई क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Amar Ujala
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा।