{"_id":"5ead23978ebc3e90b33af8e9","slug":"how-rahul-dravid-270-runs-in-rawalpindi-test-became-nightmare-for-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब द्रविड़ ने पाकिस्तान की आंखों में आंखें डालकर दी थी चुनौती, ठोका था करियर का सर्वोच्च स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जब द्रविड़ ने पाकिस्तान की आंखों में आंखें डालकर दी थी चुनौती, ठोका था करियर का सर्वोच्च स्कोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 02 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रावलपिंडी टेस्ट में द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल द्रविड़ ने 41 साल में प्रवेश करने के कुछ हफ्ते बाद ही 9 मार्च 2012 को संन्यास की घोषणा कर दी। कुछ माह बाद जब टीम इंडिया ने बेंगलुरु में टेस्ट मैच खेला तो वहां बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित किया। द्रविड़ ने हमेशा चकाचौंध से दूर रहना पसंद किया। 36 शतक, 63 अर्धशतक के बूते 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले राहुल निर्विवाद रूप से तीसरे नंबर के सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। वैसे तो कई पारियां उनके करियर को चमकदार बनाती है, लेकिन आज बात भारत के ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे की, जब 2003-04 में दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों की नई शुुरुआत हुई थी।
2 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी राष्ट्रपित परवेज मुशर्रफ के संयुक्त प्रयासों से 2003-04 में नए सिरे से दोनों के बीच संबंध सुधारने की कवायद हुई। क्रिकेट इसका एक जरिया बना। तब टी-20 क्रिकेट नहीं हुआ करती थी। पांच मैच की वन-डे सीरीज भारत 3-2 से जीत चुका था। अब बारी टेस्ट सीरीज की थी। तीन मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर चल रही थी। तीसरा मैच रावलपिंडी में था। श्रृंखला के शुरुआती दो टेस्ट मैच में फेल होने के बाद द्रविड़ ने निर्णायक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
3 of 4
मुल्तान टेस्ट में राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
रावलपिंडी से पहले मुल्तान और लाहौर टेस्ट की चार पारियों में द्रविड़ के बल्ले से 6, 33 और 0 रन ही निकल पाए थे। अब मिस्टर भरोसेमंद से पूरे हिंदुस्तान को बड़ी पारी की उम्मीद थी। पहली पारी में पाकिस्तान को महज 224 रन समेटने के बाद भारत ने स्कोरबोर्ड पर 600 रन टांग दिए। मैच के दूसरे दिन द्रविड़ ने शतक लगाया और तीसरे दिन 270 रन तक पहुंचे, जो उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर भी है। फिर दूसरी पारी में पाकिस्तान को 245 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारत ने पारी और 131 रन से मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल
- फोटो : ट्विटर
अब 16 साल बाद स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में राहुल ने उस पारी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। राहुल ने कहा कि, 'मुझे याद है मैं 15 कुछ रन बनाकर पहले दिन लौटा। रात में जब खाना खा रहा था, वहां कुछ पत्रकार भी बैठे थे। वहां से जाते वक्त मैंने कहा था कि अगर कल मैं सेट हो जाता हूं और एक घंटे बल्लेबाजी कर लेता हूं तो आप मेरा स्कोर देख सकते हैं। मैच के बाद लोग मुझसे आकर पूछ रहे थे कि आपको यह सब कैसे पता था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।