{"_id":"618a58b563e6ba5ccb5cfe94","slug":"hyundai-creata-facelift-2022-photos-leaked-upcoming-2022-creta-facelift","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta 2022: 11 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू से पहले ही नई क्रेटा की तस्वीरें हुई लीक, जबरदस्त है लुक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai Creta 2022: 11 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू से पहले ही नई क्रेटा की तस्वीरें हुई लीक, जबरदस्त है लुक
Tue, 09 Nov 2021 05:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:16 PM IST
सार
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) फेसलिफ्ट इंडोनेशियाई कार बाजार में पेश किए जाने के लिए तैयार है। इंडोनेशियाई बाजार के लिए ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट का 11 नवंबर को GIIAS 2021 मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू से पहले ही नई क्रेटा की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
विज्ञापन
Hyundai Creta Facelift 2022
- फोटो : Instagram/@indra_fathan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) फेसलिफ्ट इंडोनेशियाई कार बाजार में पेश किए जाने के लिए तैयार है। इंडोनेशियाई बाजार के लिए ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट का 11 नवंबर को GIIAS 2021 मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू से पहले ही आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया चुका है। हालांकि, कार की कुछ प्रोमोशनल तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। नई तस्वीरों में एसयूवी की पूरी डिटेल्स सामने आ गई है। फेसलिफ्ट Hyundai Creta की लीक हुई तस्वीरें कार के सभी बाहरी एंगल को दिखाती हैं, साथ ही केबिन के डिटेल्स का भी खुलासा करती हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि कार में कई अहम अपडेट किए गए हैं। क्रेटा इंडोनेशिया, ब्राजील और भारत जैसे बाजारों में ह्यूंदै के सबसे सफल मॉडलों में से एक है। अपने आकर्षक लुक, दमदार फीचर्स के जरिए नई फेसलिफ्ट क्रेटा अपनी लोकप्रियता को और बढ़ाने का वादा करती है।
Hyundai Creta Facelift 2022
- फोटो : Instagram/@indra_fathan
नया लुक
लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इंडोनेशियन-स्पेक क्रेटा के लिए मिड-साइकिल रिफ्रेश को एक नया फ्रंट लुक मिलेगा जो लेटेस्ट ट्यूशॉ के डिजाइन से प्रेरित है। इसलिए, अपडेटेड क्रेटा में अब ह्यूंदै की नई पैरामीट्रिक ग्रिल डिजाइन मिलेगी। नई ग्रिल कार की पूरी चौड़ाई तक फैली हुई है और बड़े करीने से एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (जो बंद होने पर ग्रिल का एक हिस्सा लगता है) को शामिल किया गया है। इसके अलावा, हेडलाइट्स ज्यादा रेक्टेंगुलर हैं और थोड़ा नीचे पोजिशन किए गए हैं। एसयूवी के रियर लुक में भी बदलाव किया गया है। मॉडल के साथ अब शार्प लुक वाली टेल-लाइट्स और रूसी बाजार के लिए हल्के से अपडेट किए गए क्रेटा की तरह एक रीप्रोफाइल बूट लिड हैं।

शानदार फीचर्स
नई लीक तस्वीरों से नई क्रेटा के फीचर्स का भी खुलासा हुआ है। Hyundai Creta Facelift 2022 में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (जैसे अल्काजार में दिए गए हैं), एक प्रीमियम 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, एम्बिएंट लाइटिंग और एक एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स शामिल हैं।

नए सेफ्टी फीचर्स
हालांकि, नई क्रेटा में जो बड़ा बदलाव है वह है इसमें नया एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (ADAS) शामिल किया गया है। इससे एसयूवी के टॉप ट्रिम पर लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हो गए हैं। ये फीचर्स शायद भारतीय मॉडल में भी मिलेंगे। इसके साथ-साथ अन्य मिड-साइज एसयूवी जैसे MG Astor पहले से ही इसकी पेशकश करती हैं। ह्यूंदै एक अपडेटेड ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी, जिसमें चोरी के वाहन की ट्रैकिंग, चोरी के वाहन का इम्मोबिलाइजेशन और एक वैलेट पार्किंग मोड जैसे नई सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।

इंजन और पावर
इंडोनेशियाई बाजार के लिए नई क्रेटा में वही 1.5-लीटर इंजन होगा जो मौजूदा मॉडलों में मिलता है। यह 115 PS का पावर और 144 Nm का टार्क जेनरेट करता है। भारत में लॉन्च होने पर, नई क्रेटा को टर्बो इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। जबकि ह्यूंदै एसयूवी को अपनी iMT टेक्नोलॉजी से लैस कर सकती है।