फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्जिंग में चलेगी 350 किमी, जून में हो सकती है लान्चिंग !

Fri, 29 Mar 2019 08:18 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Could launch Electric SUV Kona in India later this year, know the price and specifications
Hyundai Kona new york motor show blue

साल 2019-2020 ऑटो सेक्टर के लिए बेहद अहम रहने वाला है। तमाम कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लान्च करेंगी। टाटा अपनी हैचबैक कार टियागो का इस साल इलेक्ट्रिक वर्जन लान्च करने वाली है। वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स इस साल अपनी इलेक्ट्रिक कार लान्च करेगी। जानते हैं ह्यूंदै की इस इलेक्ट्रिक कार की खूबियां...

 

2019 बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो में हुई थी शोकेस

Hyundai Could launch Electric SUV Kona in India later this year, know the price and specifications
Hyundai Kona new york motor show

ह्यूंदै मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार कोना को 2019 बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो में शोकेस किया गया था। कोना को इस साल मई में लॉन्च होने वाली Hyundai Venue एसयूवी की लान्चिंग के बाद इस साल जून में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं ह्यूंदै कोना ईवी को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। कंपनी की रणनीति है कि यहीं असेंबलिंग होने से कार की कीमतों में कमी आएगी।

 

39.5 kWh लीथियम-ऑयन वर्जन होगी लॉन्च

Hyundai Could launch Electric SUV Kona in India later this year, know the price and specifications
Hyundai Kona electric SUV

हालांकि ह्यूंदै कोना पहले से ही इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद है। इंटरनेशनल मार्केट में कोना दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है। वहीं भारत में इसका लो बैटरी वर्जन यानी 39.5 kWh लीथियम-ऑयन वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। यह बैटरी 135 पीएस की अधिकतम पावर और 400 एनएम का पीक टार्क देता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज

Hyundai Could launch Electric SUV Kona in India later this year, know the price and specifications
hyundai kona Electric SUV REAR

वहीं ह्यूंदै कोना की बैटरी की खासियत होगी कि यह मात्र 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। 80 प्रतिशत चार्जिग के बाद यह आसानी से 240 किमी की दूरी तय करेगी। लेकिन इसके लिए कोना को 100kW के डीसी चार्जर से चार्जिंग करना पड़ेगा। नॉर्मल चार्जर से फुल चार्जिंग में 6 घंटे का वक्त लगेगा।

 

विज्ञापन

फुल चार्जिंग के बाद यह 350 किमी की दूरी

Hyundai Could launch Electric SUV Kona in India later this year, know the price and specifications
2019 hyundai kona electric SUV Charging

कोना की सबसे खास बात होगी कि यह लंबी दूरी तय कर सकती है, जो इसका यूएसपी है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों से लंबा सफर तय करने में समस्या आती है। फुल चार्जिंग के बाद यह 350 किमी की दूरी तय सकती है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed