फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai दे रही है अपनी कारों पर 1 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, खरीदें मनपसंद कार

Thu, 07 May 2020 05:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
hyundai car discount offers hyundai car offers may 2020 hyundai car discount may 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Tucson Elantra hyundai motors
Hyundai i20 elite
भारत में 25 से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है जो अब तक के निर्देशों के मुताबिक 17 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी कार शोरूम बंद रहे जिसके कारण अप्रैल के महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं हो सकी। लॉकडाउन के नियमों में शर्तों के साथ कुछ क्षेत्रों में छूट दी जा रही है जिसके बाद अब ऑटो निर्माता अपने कई शोरूम खोल रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने शोरूम और डीलरशिप के लिए दिशानिर्देश जारी किए है। इस निर्देशों में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखने की आवश्यक निर्देश हैं। 
hyundai car discount offers hyundai car offers may 2020 hyundai car discount may 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Tucson Elantra hyundai motors
offers on hyundai cars - फोटो : Amar Ujala
विभिन्न कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में कारों की बिक्री की मांग बढ़ेगी। हालांकि ग्राहकों का कार खरीदने में विश्वास जगाने के लिए ऑटो कंपनियां नई कार की खरीद पर कई ऑफर लेकर आई हैं। ह्यूंदै अपने कई मॉडल्स पर मई के महीने में एक लाख रुपये तक के डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। ह्यूंदै ने बिक्री बढ़ाने के लिए, हाल ही में अपना एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जिसका नाम है Click to Buy (क्लिक टू बाय)। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भी कार खरीदी जा सकती है। यहां जानते हैं कि Hyundai के कौन से मॉडल्स पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 
hyundai car discount offers hyundai car offers may 2020 hyundai car discount may 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Tucson Elantra hyundai motors
Hyundai santro
Hyundai Santro
हैचबैक सेगमेंट में एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार Hyundai Santro को कंपनी ने वर्ष 2018 में रीलॉन्च किया था। इस कार में 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 69 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी Hyundai Era वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। वहीं अन्य वेरिएंट पर 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य फायदे भी दे रही है। सैंट्रो की कीमत 4.57 लाख से शुरू होती है जो 6.20 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai car discount offers hyundai car offers may 2020 hyundai car discount may 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Tucson Elantra hyundai motors
Hyundai Grand i10 NOIS - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10
Hyundai Grand i10 की खरीद पर ग्राहकों को 45,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और अन्य लाभ भी दिया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को वर्ष 2013 में लॉन्च किया था और तब इसे लोगों की पसंद बना हुआ है बाजार में उपलब्ध है। Grand i10 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती थी। लेकिन Grand i10 NIOS की लॉन्चिंग के बाद Grand i10 में डीजल इंजन को बंद कर दिया गया। वर्तमान में Grand i10 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की कीमत 5.90 लाख से शुरू होकर 6 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
hyundai car discount offers hyundai car offers may 2020 hyundai car discount may 2020 Hyundai Santro Grand i10 Hyundai Grand i10 Nios i20 Elite Tucson Elantra hyundai motors
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios को ग्रैंड i10 का नेक्सट जेनरेशन मॉडल कहा जा सकता है। Grand i10 की तुलना में Nios में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। Nios पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मिलती है। फिलहाल इस मॉडल का सिर्फ पेट्रोल इंजन BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट है। कंपनी ने कहा है कि बाद में डीजल इंजन भी BS6 मानकों के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। वर्तमान में Hyundai Grand i10 Nios की खरीद पर 25,000 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। Nios कार की शुरुआती कीमत 5.05 लाख है जो 8.04 लाख रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed