{"_id":"60c1b495de5de86819505b9b","slug":"hyundai-alcazar-launch-date-in-india-confirmed-for-18-june-know-know-hyundai-alcazar-specifications-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग कंफर्म: Hyundai Alcazar 18 जून को भारत में होगी लॉन्च, 25000 में करें बुकिंग, जानें फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्चिंग कंफर्म: Hyundai Alcazar 18 जून को भारत में होगी लॉन्च, 25000 में करें बुकिंग, जानें फीचर्स
Thu, 10 Jun 2021 12:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai Alcazar Launch date In India: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar की लॉन्चिंग के सस्पेंस को खत्म कर दिया है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की भारत में बहुप्रतीक्षित नई 7-सीटर Alcazar एसयूवी को 18 जून को लॉन्च करेगी। ह्यूंदै ने एक दिन पहले बुधवार को ही एलान किया कि उसकी आनेवाली Alcazar (अलकाजार) एसयूवी की बुकिंग आधिकारिक तौर पर उसके सभी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की राशि देकर इस कार की बुकिंग कर सकते हैं। Alcazar एसयूवी को अप्रैल के महीने में पूरी तरह से ढंके हुए फॉर्म में शोकेस किया गया था। जिसके बाद से इसकी लॉन्चिंग की खबर सुर्खियों में बनी रही। भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण अलकाजार की आधिकारिक लॉन्चिंग टलती रही। अब आधिकारिक रूप से कंफर्म है कि Hyundai Alcazar इस महीने की 18 तारीख को लॉन्च हो रही है।
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
वेरिएंट्स और कलर
Alcazar को तीन वेरिएंट्स - Prestige (प्रेस्टीज), Platinum (प्लेटिनम) और Signature (सिग्नेचर) में उपलब्ध होगी। यह पेट्रोल और डीजल इंजनों में और 6 और 7-सीट लेआउट में पेश की जा रही है। अलकाजार 6 सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें सिंगल-टोन रंग विकल्पों में फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टाररी नाइट, टैगा ब्राउन, टाइटन ग्रे और टाइफून सिल्वर शामिल हैं। वहीं इसके डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ और टाइटन ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक रूफ शामिल है।

मिलेंगे कैप्टन सीट
रिपोर्ट के मुताबिक Hyundai Alcazar के 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलेंगे। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। ह्यूंदै का कहना है कि इसे एक बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है। इसका व्हीलबेस क्रेटा के मुकाबले 150mm ज्यादा लंबा होगा। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। इसके अलावा 180 लीटर का बूट स्पेस भी दिया जा रहा है। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है। ह्यूंदै ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अलकाजार की बुकिंग का एलान किया। यहां देखें इसका वीडियो।

Friends, entertainment, or adventure, your choice is all that matters. And when it comes to choosing the best things that life has to offer, the only choice is the #HyundaiALCAZAR#BookingsOpen: https://t.co/c3hNATKFlm#Hyundai #7SeaterSUV #6SeaterSUV #HyundaiSUVLife #HyundaiSUV pic.twitter.com/t3GXYbZTuB
— Hyundai India (@HyundaiIndia) June 9, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
एक आरामदायक एसयूवी
ह्यूंदै के मुताबिक तीन-पंक्ति एसयूवी अलकाजार "स्पेस, प्रीमियमनेस, परफॉर्मेंस, सुविधा, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी में एक साथ तालमेल बैठाकर विकसित की गई है।" वाहन निर्माता के मुताबिक Alcazar एसयूवी की बॉडी को बनाने में 75.6 फीसदी हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह काफी मजबूत है। इसके साथ ही एसयूवी के बी और डी-पिलर और इंजन रूम में दिया गया रिंग स्ट्रक्चर इसे बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग देता है। Hyundai Alcazar की सबसे बड़ी ताकत, एससूवी की राइड कंफर्ट और मिलने वाली फीचर्स हो सकती हैं। ह्यूंदै का कहना है कि फ्रंट स्ट्रट में हाइड्रोलिक रिबाउंड स्टॉपर बेहतर रिबाउंड कंट्रोल का वादा करता है, जो बदले में, एक शानदार सवारी अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, अलकाजार में तीन ड्राइव मोड - इको, सिटी और स्पोर्ट मोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह ड्राइविंग के एक अलग अनुभव की पेशकश करेगा।

इंजन, माइलेज और स्पीड
क्रेटा पर आधारित, अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है। कंपनी का दावा है कि नई अलकाजार एसयूवी सिर्फ 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।