फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ही पानी से चलेंगी गाड़ियां, धुआं नहीं बल्कि छोड़ेंगी ऑक्सीजन

Tue, 17 Dec 2019 02:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
hydrogen fuel car Soon automobile will run on water, will release oxygen not smoke automobile news
Hyundai Nexo (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक
पेट्रोल या डीजल की बजाए जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। यूएनएसडब्ल्यू की अगुवाई वाली वैज्ञानिकों की टीम ने हाइड्रोजन ऊर्जा को बनाने के लिए बहुत सस्ता और सुलभ समाधान ढूंढ लिया है। यह नई खोज वायु प्रदूषण की मार झेल रहे भारत जैसे देशों के लिए बहुत कारगर समाधान साबित हो सकती है। 

पानी से हाइड्रोजन को किया अलग 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित न्यू साउथ वेलस यूनिवर्सिटी (यूएनएसडब्ल्यू), ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी और स्वाइनबर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाइड्रोजन को पानी से अलग करने का सफल प्रयोग किया है।  वैज्ञानिकों ने हाइड्रोजन को सोखने के लिए पानी में से ऑक्सीजन को अलग किया।
hydrogen fuel car Soon automobile will run on water, will release oxygen not smoke automobile news
Hyundai Nexo (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
इसे लोहा और निकल जैसी कम लागत वाली धातुओं को उत्प्रेरक के तौर पर इस्तेमाल करके प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन को निकालने में बहुत कम ऊर्ज की जरूरत होती है। यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 
hydrogen fuel car Soon automobile will run on water, will release oxygen not smoke automobile news
hydrogen

सस्ती धातुओं का हुआ इस्तेमाल 

हाइड्रोजन को पानी से अलग करने की इस प्रक्रिया में लोहा और निकल जैसी धातुओं का इस्तेमाल होता है। यह धरती पर ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। अब तक 'वाटर-स्प्लिटिंग' प्रक्रिया में रूथेनियम, प्लैटिनम और इरिडियम जैसी कीमती धातुओं का इस्तेमाल होता था। अब इनकी जगह पर लोहा और निकल जैसी सस्ती धातु का प्रयोग होगा, जो अब इस प्रक्रिया में उत्प्रेरक के रूप में काम आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hydrogen fuel car Soon automobile will run on water, will release oxygen not smoke automobile news
Hyundai Nexo (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक
यूएनएसडब्ल्यू स्कूल ऑफ केमिस्ट्री के प्रोफेसर चुआन झाओ कहते हैं कि पानी के विभाजन में दो इलेक्ट्रोड पानी में एक इलेक्ट्रिक को चार्ज करते हैं, जो हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से अलग कर देता है और इस ऊर्जा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
hydrogen fuel car Soon automobile will run on water, will release oxygen not smoke automobile news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : JEEP
झाओ कहते हैं कि इस प्रक्रिया में बहुत कम ऊर्जा खर्च होती है। इस उत्प्रेरक पर एक छोटा नैनोस्केल इंटरफेस होता है, जहां लोहे और निकल परमाणु स्तर पर मिलते हैं, जो पानी के विभाजन के लिए एक सक्रिय भाग बन जाता है। यह वह भाग है जहां हाइड्रोजन को ऑक्सीजन से अलग किया जा सकता है और ईंधन के रूप में सोखा जा सकता है। ऑक्सीजन को वातावरण में छोड़ दिया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed