कार को खरीदना जितना मुश्किल होता है उसे भी ज्यादा मुश्किल होता है उसे बेचना। आपको जानकर हैरानी होगी कि कार की हर साल 25 प्रतिशत वैल्यू कम हो जाती है। जिससे कार को बेचने में काफी समस्या आती है। पुरानी कार को आप चाहे कितने भी अच्छे से सहज कर रखें लोग तो कमी निकालेंगे ही।
अब हम लोगों को तो नहीं रोक सकते लेकिन हॉ, अपनी कार की कमियां दूर कर सकते हैं जिससे कार को बेचने में कोई परेशानी ना हो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजो के बारे में बताएंगे जिनका ध्यान रखकर आप कार की अच्छी कीमत लगा भी सकते हैं और बेच भी सकते हैं।
मेनटेनेन्स
कार को खरीदने के कुछ दिनो तक हम उसे बड़े प्यार से रखते हैं और उसके पुराने होने के साथ ही देखभाल भी कम कर देते हैं, लेकिन अगर आप अपनी कार की लगातार समय पर सर्विस करायेंगे तो आप अपनी कार की कीमत को बरकरार रख सकते हैं साथ ही उसमें अगर कोई डेन्ट है या फिर कोई पार्ट डैमेज हो गया है तो आप उसे बिना देरी के बदलवा दें।
वैल्यू
कार को बेचने से पहले उसकी मार्केट वैल्यू पता लगायें। इसके लिए आप कार की कुछ फोटो को इन्टरनेट पर डाल दें। इसके अलावा आप किसी डीलर के पास जाकर भी यह काम कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपनी कार की सही कीमत का आंकलन करने में देरी नहीं लगेगी।
कागजात
कार के हर पेपर को अच्छे से संभालकर रखें। क्योंकि कार को खरीदन से पहले कोई भी कार के पेपर को लेकर सबसे पहले सवाल करेगा। साथ ही कोशिश करें कि कार का इंश्योरेंस भी आपने समय से कराया हो।
निरीक्षण
कार को बेचने से पहले उसके खरीदार की अच्छे से जांच कर कर लें । और अगर खरीदार कार को टेस्ट ड्राइव के लिए कार को मांगे तो जरूरी है आप उसकी पूरी डीटेल लें कर रखें।