इस भागदौड भरी जिंदगी में समय की बहुत कमी है जिसके चलते हम हर काम चुटकियों में कराना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है समय के अभाव में हम कई बार हम अपने पैसे गवां देते हैं। आपकी कार या बाइक में स्क्रैच लग जाना आम बात होती है।
लेकिन यह आप भी जानते हैं कि इससे वाहन की खूबसूरती पर कलंक लग जाता है। अब या तो गाड़ी का वो पार्ट नया लगाया जाए या फिर रिपेयर कराया जाए। इन दोनों ही काम का खर्च लंबा-चौड़ा बैठता है। ऐसे में हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें मात्र 10 रुपए का खर्च आएगा और बाइक या कार के स्क्रैच भी ठीक हो जाएंगे।
अपने वाहन को सुंदर बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले 10 रुपये खर्च करें और कोई भी टूथपेस्ट खरीदकर लें आएं। क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने कैमिकल को बनाने के लिए बेकिंग सोडे का प्रयोग किया जाता है। जिससे यह धातु पर लगे जंग को भी साफ करने के काम आता है।
आप सोच रहे होंगे कि इसके इस्तेमाल के लिए हमने टूथपेस्ट को ही क्यों चुना तो आपको बता दें क्योंकि कार वैक्स की तरह यह भी Gel की फॉर्म में होता है और इसे कार या बाइक के पेंट पर एप्लाई करना भी आसान होता है। अगर यह लिक्विड फॉर्म में होता तो यह लगाते ही बह जाता।
आइए आपको बताते हैं कि कैसे इसे आप अपने वाहन पर एप्लाई करें और मिनटों में स्क्रैच गायब करें। टूथपेस्ट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्क्रैच वाली एरिया में लगाएं। अब कॉटन के कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। पूरी तरह लग जाने के बाद इसे पानी से धो दें। आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक गायब हो चुके होंगे।
इसी तरीके का इस्तेमाल कार के स्क्रैच हटाने के लिए भी किया जा सकता है।