{"_id":"58c8ec2b4f1c1bb76032b1ae","slug":"how-to-hold-car-steering-wheel-during-driving","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार का स्टीयरिंग इस तरह से पकड़ेंगे तो हमेशा रहेंगे सुरक्षित ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार का स्टीयरिंग इस तरह से पकड़ेंगे तो हमेशा रहेंगे सुरक्षित
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग के दौरान कार की स्टीयरिंग व्हील सही तरीके से पकड़ें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज स्टीयरिंग घुमाते हुए एक्सीलरेट करके गाड़ी आगे बढ़ा लेना ड्राइविंग नहीं कहलाती, ड्राइविंग एक कला है और आप जब तक इसकी बारीकियां नहीं सीखेंगे आप एक अच्छे ड्राइवर नहीं बन सकते। इस आलेख के माध्यम से आज आपको बताते हैं कि गाड़ी की स्टीयरिंग पकड़ने का सही तरीका कौन सा होता है।
ड्राइविंग के दौरान कार की स्टीयरिंग व्हील सही तरीके से पकड़ें।
- फोटो : Amar Ujala
स्टीयरिंग सही से पकड़कर न सिर्फ आप अपनी मंजिल तक सलामत पहुंचते हैं बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे ड्राइवर भी बिना किसी अवरोध अपना सुखद सफर तय करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि गाड़ी की स्टीयरिंग पकड़ने का सही तरीका क्या है।
इस तरह स्टीयरिंग व्हील को न पकड़ें।
बहुत से लोग गाड़ी की स्टीयरिंग को एक हाथ से मोड़ते हैं या फिर उस पर एक छोटा व्हील लगाकर गाड़ी की स्टीयरिंग एक हाथ से ऑपरेट करते हैं। बहुत से लोग स्टीयरिंग पर ग्रिप बनाने के बजाए ग्रिप छोड़-छोड़कर उसे संभालते रहते हैं। कुछ लोग गाड़ी की स्टीयरिंग को ऊपर की तरफ से पकड़कर रखते हैं। ये सारे तरीके गलत हैं ऐसा करके आप कार की स्थिरता से खेल रहे हैं। जब गाड़ी चल रही होती है तो उस समय आपके दोनों हाथ पूरे ग्रिप के साथ एक सही पोजीशन में होने चाहिए। स्टीयरिंग व्हील को ऊपर से पकड़ने की वजह से अगर किसी दुर्घटना में एयरबैग खुला तो वह सीधा आपके हाथ से टकरा जाएगा और आप चोटिल हो सकते हैं। आगे स्लाइड में देखें सही तरीका।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीयरिंग व्हील को हमेशा इस तरह से पकड़ा जाता है।
आपके हाथों की पोजीशन घड़ी के सवा नौ बजने वाले पोजीशन में होना चाहिए। बायां हाथ 9 बजे की सूई पर तथा दायं हाथ तीन बजे वाली सूई पर होना चाहिए। अगर आप इस तरह से स्टीयरिंग व्हील पकड़कर रखेंगे तो पाएंगे कि पूरे रास्ते गाड़ी उतना ही मड़ती है जितना आपका दोनों हाथ एक से दूसरे तरफ जा सकता है। अगर आप कहीं बड़ा मोड़ ले रहे हैं तो उसका तरीका ये होता है कि आप एक हाथ हमेशा स्टीयरिंग पर रखें व दूसरा हाथ शिफ्ट करते रहें। अगर आप खड़ी गाड़ी में इसकी थोड़ी प्रैक्टिस कर लें तो फिर आपको कोई मुश्किल नहीं होगी। इस तरह से स्टीयरिंग व्हील पकड़ने से आपका हाथ कभी लॉक नहीं होगा और आपका सफर सुखदायक बना रहेगा। स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का यह सबसे सही तरीका है।
विज्ञापन
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
अगर आप किसी की गाड़ी में बैठे हैं और ड्राइवर ने गलत स्टीयरिंग पकड़कर रखी है तो उसे सही तरीका जरूर समझाएं। यह एक आसान तरीका है और सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। ज्यादातर दुर्घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि ड्राइवर स्टीयरिंग से अपना कंट्रोल खो बैठता है। अगर स्टीयरिंग व्हील को सही से पकड़कर रखा जाए तो बहुत सारी दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। सरकार सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। अगर हम ऐसी गलतियों से सबक सीखें लें तो सरकार की यह पहल भी सार्थक बनने लगेगी।