{"_id":"615d83aa8ebc3edaf1150a2e","slug":"how-to-book-ola-electric-scooter-on-emi-ola-electric-scooter-booking-details-know-price-emi-finance-options","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric Scooter: फिर शुरू हुई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक, कीमत, ईएमआई, लोन ऑप्शन से लेकर पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ola Electric Scooter: फिर शुरू हुई ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक, कीमत, ईएमआई, लोन ऑप्शन से लेकर पूरी डिटेल्स
Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 06 Oct 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Online Booking Details : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) की बुकिंग एक बार फिर शुरू कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक की आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इस स्कूटर की बुकिंग की जा सकती है। इस प्री-बुकिंग के बाद कंपनी एक नवंबर को Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री फिर से शुरू करेगी। इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने 15 सितंबर को अपने ई-स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी। इस बैच के स्कूटर्स की डिलीवरी देश के 1,000 शहरों और टाऊन में अक्तूबर के महीने में शुरू हो जाएगी। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसने सिर्फ दो दिनों में रिकॉर्ड 1,100 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
जानें बुकिंग की प्रक्रिया
ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल कोई डीलर नेटवर्क नहीं है और वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए डायरेक्ट-टू-होम मॉडल को अपना रही है। इच्छुक ग्राहकों को अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और 499 की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा।

- ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक करने के लिए सबसे पहले अपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://olaelectric.com/ पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का ऑप्शन है, जिसे क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडो खुलकर आएगा। इसमें आपको अपना मोबाइन नंबर डालना है और नेक्सट पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पेमेंट का विकल्प मिलेगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
- आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज वेबसाइट पर रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर पर मिलेगा। जिसके बाद कंपनी आपसे खुद ही संपर्क करेगी।
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।

कितनी होगी ईएमआई
ओला इलेक्ट्रिक ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी।

आसान फाइनेंसिंग का ऑप्शन
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं।