फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सोचा है: एक कार या मोटरसाइकिल की बिक्री पर सरकार और कंपनियां कितना कमाती हैं?

Sun, 19 Jul 2020 03:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 19 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
How much profit does the government and manufacturer make on the sale of a car or motorcycle?
Bike & Car Sales - फोटो : Amar Ujala

क्या आपने कभी सोचा है कि एक वाहन की बिक्री पर कंपनी को कितना फायदा होता है? या एक वाहन की बिक्री पर सरकार को टैक्स से कितना मुनाफा होता है? नहीं सोचा? तो चलिए आज हम इन दोनों ही सवालों का जवाब बताने जा रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पूरे देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। लोगों की जान बचाने के लिए वैसे तो यह लॉकडाउन बहुत जरूरी था, लेकिन इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया। लॉकडाउन के कारण लगभग हर सेक्टर को नुकसान हुआ, लेकिन जिन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ उनमें ऑटोमोबाइल भी एक है। 



दरअसल लॉकडाउन के कारण सभी कारखानें, शोरूम, डीलरशिप्स बंद हो गए जिसका असर बिक्री से लेकर प्रोडक्शन तक पर हुआ। ऐसे में कंपनियां सरकार से टैक्स की दर घटाने की मांग कर रही हैं और उसके पीछे का कारण है उनकी कमाई।

How much profit does the government and manufacturer make on the sale of a car or motorcycle?
फाइल फोटो - फोटो : PTI

एक वाहन की बिक्री पर कंपनी को कितना होता है फायदा?


सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम- SIAM) के अध्यक्ष राजन वढेरा के मुताबिक कंपनियों को वाहनों पर 3 से 9 फीसदी तक का मुनाफा होता है। उन्होंने बताया कि कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री पर कंपनियों को 3 फीसदी तक का मुनाफा होता है। वहीं, पैसेंजर वाहनों की बिक्री पर निर्माता कंपनियों को 5-6 फीसदी तक का फायदा होता है। 

राजन वढेरा के मुताबिक कंपनियों को सबसे ज्यादा मार्जिन दो-पहिया वाहनों की बिक्री पर होता है। दो-पहिया वाहनों की बिक्री पर निर्माता कंपनियों को 9 फीसदी तक का मार्जिन मिलता है।

How much profit does the government and manufacturer make on the sale of a car or motorcycle?
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media

वाहनों की बिक्री पर सरकार को कितना होता है फायदा?


सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि सरकार की तरफ से ऑटो इंडस्ट्री पर 28 से 60 फीसदी तक जीएसटी टैक्स लगाए जा रहे हैं। यानी अलग-अलग वाहनों की कैटेगरी पर सरकार की तरफ से अलग-अलग जीएसटी की दरें लगाई गई हैं। ऐसे में सरकार वाहनों की बिक्री पर 60 फीसदी तक का मुनाफा कमा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How much profit does the government and manufacturer make on the sale of a car or motorcycle?
Road Traffic - फोटो : Unsplash

ऑटो इंडस्ट्री को लगा लॉकडाउन का झटका


कोरोना की मार से ऑटो इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। सियाम का कहना है कि वित्तवर्ष 2018-19 जैसे हालात तक पहुंचने में बाजार को तीन से चार साल लग जाएंगे। इंडस्ट्री के मुताबिक सभी वाहनों की कैटेगरी में 26 से 45 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है, जिससे उबरना बहुत मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
How much profit does the government and manufacturer make on the sale of a car or motorcycle?
फाइल फोटो - फोटो : PTI

मई के मुकाबले बढ़ी बिक्री


ऑटो सेक्टर को भले ही नुकसान का सामना करना पड़ा हो, लेकिन राहत की खबर यह है कि मई के मुकाबले जून में बिक्री काफी बढ़ी है। ऑर्डर और पूछताछ को मिला कर 85 फीसदी हालात कोरोना के पहले जैसे हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed