फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49000 रुपये की इस मोटरसाइकिल पर मिल रहा है 7000 रुपये का शानदार डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर

Mon, 20 Jul 2020 10:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 20 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Hero Motocorp offering upto 7000 cashback offer on its cheapest motorcycle Hero HF Deluxe BS6
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Hero MotoCorp

अगर आपका बजट 50,000 रुपये से कम है और आप एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसी मोटरसाइकिल लेकर आए हैं, जो आपके बजट में तो आएगी ही, साथ ही इसमें आपको बीएस6 नॉर्म्स वाला इंजन भी मिलेगा। हम बात कर रहे हैं हीरो मोटोकॉर्प की HF Deluxe BS6 की। खास बात यह है कि इस जुलाई हीरो अपनी इस बाइक पर डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है ऑफर। इसके साथ हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Hero Motocorp offering upto 7000 cashback offer on its cheapest motorcycle Hero HF Deluxe BS6
Hero HF Deluxe BS6 - फोटो : Social Media

क्या है कीमत

Hero HF Deluxe BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है। 

क्या है ऑफर?

अगर इस महीने आप Hero की HF Deluxe BS6 को खरीदते हैं, तो आपको इस पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक बेनिफिट मिलेगा।

Hero Motocorp offering upto 7000 cashback offer on its cheapest motorcycle Hero HF Deluxe BS6
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp

इंजन


HF Deluxe BS6 में 97.2cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस


HF Deluxe BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 21 PS की पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है।

ट्रांसमिशन 


इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Motocorp offering upto 7000 cashback offer on its cheapest motorcycle Hero HF Deluxe BS6

डायमेंशन


HF Deluxe BS6 की लंबाई 1965 मिलीमीटर, चौड़ाई 720 मिलीमीटर और ऊंचाई 1045 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक


इसमें 9.6 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

वजन


इसके किक वेरिएंट का कर्ब वजन 109 किलोग्राम है। वहीं, इसके सेल्फ वेरिएंट का वजन 112 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Hero Motocorp offering upto 7000 cashback offer on its cheapest motorcycle Hero HF Deluxe BS6

सस्पेंशन 


HF Deluxe BS6 में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक अब्सॉर्बर फ्रंट सस्पेंशन मिलता है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म के साथ 2-स्टेज अडजस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेकिंग


HF Deluxe BS6 में 130 मिलीमीटर का फ्रंट ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का रियर ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें भी सुरक्षा के लिए CBS दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed