अगर आप एक दमदार इंजन वाली स्टाइलिश बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। आज हम आपके लिए पांच ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जो 150 सीसी सेगमेंट में आती हैं। इन बाइक्स को हाल ही में BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इन बाइक्स में Honda Unicorn, TVS Apache RTR 160, TVS Apache RTR 160 4V, Yamaha FZS-FI और Suzuki Gixxer शामिल हैं। BS6 इंजन में अपग्रेड के बाद इन बाइक्स का माइलेज पहले के मुकाबले और भी बढ़ गया है। आज हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5e64e3838ebc3ec5587643db","slug":"honda-unicorn-to-tvs-apache-rtr-160-to-apache-rtr-1604v-to-yamaha-fzs-fi-to-suzuki-gixxer-bs6-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BS6 इंजन वाली ये हैं 5 सबसे नई बाइक्स, दमदार ताकत के साथ देती हैं शानदार माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BS6 इंजन वाली ये हैं 5 सबसे नई बाइक्स, दमदार ताकत के साथ देती हैं शानदार माइलेज
Sun, 08 Mar 2020 05:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 08 Mar 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
BS6 Bikes
- फोटो : Amar Ujala
2020 Honda Unicorn 160 BS6
- फोटो : Honda two wheelers
Honda Unicorn
- इंजन- नई Honda Unicorn में BS6 कंप्लाइंट वाला 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है। यह फ्यूल इंजेक्शन और होंडा ईको टेक्नोलॉजी (HET) के साथ आता है।
- परफॉर्मेंस- Honda Unicorn BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 12.73 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Honda Unicorn BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये है।
TVS Apache RTR 160
TVS Apache RTR 160
- इंजन- TVS Apache RTR 160 में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड SI इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस- TVS Apache RTR 160 BS6 का इंजन 8400 आरपीएम पर 15.53 PS की पावर और 7000 आरपीएम पर 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Apache RTR 160 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 98,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : TVS
TVS Apache RTR 160 4V
- इंजन- TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस- TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- TVS Apache RTR 160 4V BS6 के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,00,950 रुपये है।
विज्ञापन
yamaha fzs fi with rear disc brake
Yamaha FZS-FI
- इंजन- नई Yamaha FZS-FI में BS6 कंप्लाइंट वाला 149 सीसी, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व इंजन दिया है।
- परफॉर्मेंस- इसका इंजन 7250 आरपीएम पर 12.4 PS की पावर और 5500 आरपीएम पर 13.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Yamaha FZS-FI BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपये है।