फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ देखने के लिए लगाई थी स्कूटर, इतनी पसंद आई कि ग्राहकों ने शोरूम में ही खरीद डाली

Wed, 19 Feb 2020 07:46 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 19 Feb 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
honda sold its first four unit of honda forza 300 mid size premium scooters in india
Honda Forza 300 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

क्या आपने कभी सुना है कि किसी भी बाइक, स्कूटर या कार की बिक्री उसके लॉन्च से पहले ही हो गई हो? नहीं, तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी Honda Forza 300 के चार स्कूटर्स को लॉन्च से पहले ही बेच दिया है। हां, सही पढ़ा आपने, दरअसल कंपनी ने गुरुग्राम में अपने बिगविंग शोरूम में इन स्कूटर्स को केवल डिस्प्ले के लिए रखा था, लेकिन ये स्कूटर्स कुछ ग्राहकों को इस कदर पसंद आ गई कि लॉन्च से पहले ही कंपनी को इन्हें बेचना पड़ा। हालांकि, इसकी कीमत क्या है इसकी जानकारी अभी किसी को भी नहीं है। ऐसे में इन ग्राहकों को ये स्कूटर्स स्पेशल ऑर्डर के तहत प्री-बुकिंग के दौरान मिले हैं। ये सभी स्कूटर्स BS4 इंजन वाले थे। 

honda sold its first four unit of honda forza 300 mid size premium scooters in india
Honda Forza 300 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

कब होगी लॉन्च?

कंपनी इसे अगले वित्तवर्ष यानी की fy 2021 में लॉन्च करेगी।

क्या है कीमत?

यूके में बिकने वाली मॉडल की भारतीय बाजार में कीमत करीब 4.65 लाख रुपये है। ऐसे में अगर कंपनी इसे भारत में लॉन्च करेगी तो वो BS6 मॉडल होगी जिसकी कीमत और भी ज्यादा होगी। हालांकि, BS4 मॉडल की बिक्री कंपनी ने कितने रुपये में की इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। 

honda sold its first four unit of honda forza 300 mid size premium scooters in india
Honda Forza 300 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

परफॉर्मेंस

Honda Forza 300 भारत में जापान निर्माता की पहली मेक्सी स्कूटर है। इसमें पावर के लिए 279cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व, 4-स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्टेड SOHC इंजन दिया है। इसका इंजन 7000 आरपीएम पर 24.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 5750 आरपीएम पर 27.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें आपको CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।

फीचर

इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ इलेक्ट्रिक स्क्रीन, दो हेलमेट की स्टोरेज क्षमता मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
honda sold its first four unit of honda forza 300 mid size premium scooters in india
Honda Forza 300 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

व्हील

Honda Forza 300 के फ्रंट में 15 इंच का व्हील दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 14-इंच का पहिया दिया है।

सस्पेंशन

Honda Forza 300 के फ्रंट में 33 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल ट्विन रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया है। इसके अलावा इसमें सिंगल पीस एल्युमिनियम स्विंगआर्म दिया है। 

ब्रेकिंग

Honda Forza 300 के ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 256 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। इसमें ड्यूल-चैनल ABS फीचर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed