{"_id":"5ebeabbc8ebc3e9082568502","slug":"honda-motorcycle-sales-may-2020-honda-motorcycle-sales-figures-honda-motorcycle-sales-numbers-honda-motorcycle-and-scooter-india-hmsi-india-two-wheeler-sales-may-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Motorcycle की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मई में बेची 21,000 बाइक, ग्राहकों के लिए लाई नई योजना","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda Motorcycle की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, मई में बेची 21,000 बाइक, ग्राहकों के लिए लाई नई योजना
Fri, 15 May 2020 08:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 May 2020 08:18 PM IST
सार
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने देशभर में चरणबद्ध तरीके से अपने नेटवर्क आउटलेट्स खोलने शुरू कर दिए हैं और उसकी बिक्री में तेजी आ गई है।
विज्ञापन
Honda CB500X
- फोटो : Social Media
विस्तार
Honda Motorcycle ने कहा कि शोरूम फिर से खुलने और इस सप्ताह के दौरान डिलिवरी प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने के बाद, खुदरा बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है। कंपनी ने कहा कि होंडा की खुदरा बिक्री 21,000 युनिट्स के आंकड़े को पार कर गई है।
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : Social Media
Honda Motorcycle ने बताया कि इस के साथ, देश भर के डीलरशिप और अधिकृत सर्विस आउटलेट्स पर होंडा के तकरीबन 2.5 लाख उपभोक्ताओं ने अपने दोपहिया वाहनों की सर्विस कराई है।
होंडा मोटरसाइकल ने बताया कि 'सुरक्षा सबसे पहले' के दृष्टिकोण के साथ, होंडा के 45 फीसदी डीलर और 30 फीसदी नेटवर्क टच-पॉइन्ट्स (ग्राहकों के आने के केंद्र) फिर से खुल चुके हैं। ये सभी आउटलेट्स सरकार द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी प्रक्रियाएं एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर होंडा द्वारा जारी व्यापक 'डीलरशिप ऑपरेशन्स रीजम्पशन मैनुअल' के अनुसार पूरी तरह से तैयार हों।

honda crf 1100 l africa twin adventure sports 2020
- फोटो : Honda
होंडा की नई योजनाएं
होंडा ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को मन की शांति और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए कई आकर्षक रीटेल फाइनेंस योजनाएं भी लेकर आई है। होंडा के कहा कि उसने नेटवर्क पर वाहनों की खरीद के अनुभव को सहज बनाने की कोशिश की है। होंडा के ग्राहक अब कीमत का 100 फीसदी ऋण, कम डाउन-पेमेंट और 12,000 रुपये तक की बचत का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक बचत की राशि ऋण, इसकी अवधि एवं उपभोक्ता के फिटमेंट पर निर्भर करती है।

Honda Grom 125
- फोटो : Social Media
ईएमआई पर खरीद सकते हैं बाइक
इसके साथ ही, ग्राहक 20 से अधिक क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल कर ईएमआई पर भी वाहन खरीद सकते हैं। होंडा के कई डीलरशिप्स पर ऑनलाईन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

Honda CBR1000RR-R Fireblade EICMA 2019
- फोटो : Social Media
कोरोना से लड़ाई
होंडा टूव्हीलर्स इंडिया ने अपने सभी ग्राहक टचपॉइन्ट्स के लिए व्यापक डीलरशिप ऑपरेशन्स रीजम्पशन मैनुअल जारी किया है। Covid-19 चेन को तोड़ने के लिए होंडा अपने सभी डीलर शोरूम और वर्कशॉप में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन कर रही है। इसके साथ-साथ कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) सुनिश्चित कर रही है।

2020 Honda Unicorn 160 BS6
- फोटो : Honda two wheelers
'ग्राहकों ने जताया विश्वास'
होंडा अपने उपभोक्ताओं एवं स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ कैसे इस अनिश्चित समय में अपने नेटवर्क में कारोबार की निरंतरता को बनाए हुए है, इस विषय पर बात करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिेया ने कहा, "इस चुनौतीपूर्ण समय में होंडा टूव्हीलर्स इंडिया नए सिस्टम के साथ तालमेल बनाते हुए पूरी सतर्कता से आगे बढ़ रही है। होंडा का नेटवर्क उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें संतोषजनक सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत के पंसदीदा BS6 उत्पादों की उपलब्धता के साथ, हमारी बिक्री दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। हमारे टचपॉइन्ट्स पर सर्विसिंग के लिए आने वाले वाहनों की बढ़ती संख्या होंडा में उपभोक्ताओं के भरोसे की पुष्टि करती है और हमारा नेटवर्क हाइजीन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।"