कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने पांचवी पीढ़ी की सेडान कार होंडा सिटी लॉन्च कर दी। होंडा सिटी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने पहली बार इसका आरएस वेरियंट भी लॉन्च किया है। साथ ही इसमें कई नए अपडेट भी शामिल किये हैं। जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में...
जल्द आएगी भारत
2 of 6
Honda City 2020 White Launch
- फोटो : Social Media
होंडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार को फिलहाल थाइलैंड में लॉन्च किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी को अगले साल 2020 के मध्य तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। क्योंकि भारत में भी वर्तमान पीढ़ी की लाइफ साइकिल पूरी हो चुकी है। हालांकि होंडा भारत में बीएस6 मानक वाली होंडा सिटी का अपडेट देने की तैयारी कर रही है।
Honda Accord जैसा लुक
3 of 6
Honda City 2020 Front
- फोटो : Social Media
नई होंडा सिटी में बाहर और अंदर दोनों तरफ कई नए बदलाव किये हैं। वहीं यह दिखने में होंडा अकॉर्ड जैसी लगती है। इसके अलावा कई नए यूनिक फीचर भी होंडा सिटी में दिये गए हैं। थाइलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं।
122 पीएस की पावर
4 of 6
Honda City 2020 Rear
- फोटो : Social Media
इसके अलावा इसमें 1.0 लीटर का VTEC टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 122 पीएस की पावर देता है। होंडा का दावा है कि नया इंजन पहले के मुकाबले बढ़िया परफॉरमेंस देता है। साथ ही, यह 1.5 लीटर इंजन से बेहतर है। होंडा का दावा है कि नए इंजन की मोटर 1.8 लीटर यूनिट के बराबर पावर देती है। साथ ही, नया टर्बोइंजन 23.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है।
पहले से ज्यादा ज्यादा स्पेस
5 of 6
Honda City 2020 Interior
- फोटो : Social Media
इंटीरियर की बात करें, तो होंडा सिटी में ज्यादा स्पेस मिलता है। साथ ही, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), 8-इंच का टच डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम, एपल कारप्ले और सिरी वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटो मैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।