फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार Honda CB300R, 5 हजार रुपए में कर सकते हैं बुक

Wed, 16 Jan 2019 12:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Honda CB300R in India ready to be launched price at rs 2.5 lakhs
Honda CB300R to be Launched in India

Royal Enfield Interceptor 650 की तरह होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया नई बाइक को लॉन्च करने की बना बना रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी भारत में सीकेडी यूनिट के तहत भारत में असेंबल करेगी। आइए जानते हैं कौन सी है होंडा की यह नई बाइक और क्या हैं खूबियां...

5 हजार रुपए में बुकिंग

Honda CB300R in India ready to be launched price at rs 2.5 lakhs
Honda CB300R to be Launched in India

दरअसल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया होंडा निओ स्पोर्ट्स कैफे (Neo Sports Café ) की तरह भारत में Honda CB300R को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है और मात्र 5 हजार रुपए देकर देश में 22 होंडा विंग वर्ल्ड डीलरशिप्स पर इस बाइक की बुकिंग की जा सकती है। कंपनी इस बाइक को इस साल मार्च से बेचना शुरू कर सकती है।  
 

होंडा सीबी300आर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर

Honda CB300R in India ready to be launched price at rs 2.5 lakhs
Honda CB300R to be Launched in India

होंडा सीबी300आर को 2017 के ईसीआईएमए मोटरसाइकिल शो में लॉन्च किया गया था। वहीं पिछले महीने ही होंडा ने सीबी1000आर (Honda CB1000R) को लॉन्च किया था, जिसे होंडा के फ्लैगशिप मॉडल Neo Sports Café का लाइनअप मॉडल है। Honda CB1000R की कीमत 14.46 लाख रुपए है। Honda CB300R में सीट की ऊंचाई 779एमएम है और कर्ब वेट 143 किग्रा है। इसमें डनलप के टायर दिए गए हैं। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Honda CB300R की कीमत 2.5 लाख रुपए

Honda CB300R in India ready to be launched price at rs 2.5 lakhs
Honda CB300R

Honda CB300R की कड़ी टक्कर KTM 390 Duke, BMW G 310 R और Royal Enfield Interceptor 650 से है, जिसकी कीमत 2.44 लाख रुपए है। वहीं Honda CB300R की कीमत 2.5 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। CB300R निओ रेट्रो स्टाइलिंग पर बेस्ड पर है, जिसमें राउंड एलईडी हेडलैंप और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
 

विज्ञापन

30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

Honda CB300R in India ready to be launched price at rs 2.5 lakhs
Honda CB300R Red

Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। CB300R में ट्यूबलर स्टील फ्रेम, 41 एमएम यूएसडी फोर्क्स के साथ फ्रंट में प्रीलोडेड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। साथ ही इसमें 296 एमएम के फ्रंट डिस्क और 220 एमए का रिअर डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस दिया गया है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed