फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सस्ती हुई Honda City, मिलेगी Maruti Ciaz और Hyundai Verna को टक्कर

Tue, 15 Jan 2019 04:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 15 Jan 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars slashed the prices of New Honda City by upto 33,000 to beat Maruti Ciaz and Hyundai Verna
Honda City 2019

होंडा कार्स ने अपनी पॉपुलर सेडान होंडा सिटी की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। ये कीमतें होंडा सिटी के अलग-अलग वैरियंट्स पर घटाई गई हैं। हाल ही में होंडा ने मारुति सियाज को टक्कर देने के लिए को नई Honda City ZX MT का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि होंडा सिटी की बिक्री में कमी आने के बाद होंडा ने यह कदम उठाया है।


 

मारुति सियाज की बिकी 50,579 यूनिट्स

Honda Cars slashed the prices of New Honda City by upto 33,000 to beat Maruti Ciaz and Hyundai Verna
सियाज

होंडा को मारुति सुजुकी सियाज से कड़ी चुनौती मिल रही है। सी-सेगमेंट सेडान कारों में बाजी मारते हुए मारुति सियाज की साल 2018 में सबसे ज्यादा 50,579 सियाज यूनिट्स की बिक्री की। वहीं होंडा सिटी की 42,045 यूनिट्स और हुंडई वरना की 42,605 यूनिट्स बिकीं। सियाज ने बिक्री के मामले में होंडा सिटी और हुंडई वरना को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

आगे पढ़ें कितनी हुई कीमतें...

 

Honda City पेट्रोल की कीमतें

Honda Cars slashed the prices of New Honda City by upto 33,000 to beat Maruti Ciaz and Hyundai Verna
होंडा कार्स ने होंडा सिटी के पेट्रोल वैरियंट्स में 3 हजार रुपए से लेकर 33 हजार रुपए की कमी की है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए Honda City ZX MT एडिशन की कीमत 12.75 लाख रुपए रखी गई है, जो Honda City 1.5 ZX (CVT) से तकरीबन एक लाख रुपए कम है। Honda City 1.5 ZX (CVT) की कीमत 14.05 लाख रुपए है।
 

HONDA CITY Petrol (NEW PRICES)

OLD PRICE

DIFFERENCE

1.5 SV
Rs. 9,70,000
Rs. 9,75,000 Rs. -5,000
1.5 SV Pearl White
Rs. 9,76,000
Rs. 9,81,000 Rs. -5,000
1.5 VX
Rs. 11,56,000
Rs. 11,89,000 Rs. -33,000
1.5 VX Pearl White
Rs. 11,62,000
Rs. 11,95,000 Rs. -33,000
1.5 V (CVT)
Rs. 11,75,000
Rs. 11,78,000 Rs. -3,000
1.5 V (CVT) Pearl White
Rs. 11,81,000
Rs. 11,84,000 Rs. -3,000
1.5 VX (CVT)
Rs. 12,86,000
Rs. 13,08,000 Rs. -22,000
1.5 VX (CVT) Pearl White
Rs. 12,92,000
Rs. 13,14,000 Rs. -22,000
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda City डीजल की कीमतें

Honda Cars slashed the prices of New Honda City by upto 33,000 to beat Maruti Ciaz and Hyundai Verna
नई हौंडा सिटी 2015 - फोटो : Amit Dwivedi

जैपनीज कार निर्माता होंडा कार्स ने मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ Honda City ZX MT का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया। साथ ही, दो नए रंग रेडियंट रेड मैटेलिक और लूनर सिल्वर मैटेलिक को भी लॉन्च किया गया। Honda City ZX MT में 6 एयरबैग्स, डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डू लैंप्स, एलईडी टेललाइट्स, लाइसेंस प्लेट लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 16 इंच मशीनकट अलॉय व्हील, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिग वाइपर्स, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग और 17.7 सेमी (7 इंच) टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

 

HONDA CITY Diesel (NEW PRICES)

OLD PRICE

DIFFERENCE

1.5 SV (Diesel)
Rs. 11,00,000
Rs. 11,10,000 Rs. -10,000
1.5 SV (Diesel) Pearl White
Rs. 11,06,000
Rs. 11,16,000 Rs. -10,000
1.5 V (Diesel)
Rs. 11,75,000
Rs. 11,89,000 Rs. -14,000
1.5 V (Diesel) Pearl White
Rs. 11,81,000
Rs. 11,95,000 Rs. -14,000
1.5 VX (Diesel)
Rs. 12,86,000
Rs. 13,19,000 Rs. -33,000
1.5 VX (Diesel) Pearl White
Rs. 12,92,000
Rs. 13,25,000 Rs. -33,000
विज्ञापन

होंडा सिटी की टॉप स्पीड 182 किमी प्रति घंटा

Honda Cars slashed the prices of New Honda City by upto 33,000 to beat Maruti Ciaz and Hyundai Verna
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा सिटी की लंबाई 4,440 एमएम, चौड़ाई 1485 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम है। जबकि इसका व्हीलबेस 2550 एमएम दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165एमएम और कर्ब वेट 1085 किग्रा है। होंडा सिटी में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 पीएस की पीक पॉवर और 145 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि सिटी का 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 182 किमी प्रति घंटा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed