फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda : होंडा कार्स इंडिया ने केनरा बैंक के साथ की साझेदारी, कार लोन लेना होगा आसान

Mon, 23 Aug 2021 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 23 Aug 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India partners with Canara Bank to offer attractive finance schemes
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Cars India ties up Canara Bank for Car Loan : देश में प्रीमियम कारों की प्रमुख निर्माता कंपनी Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) (एचसीआईएल) ने तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक Canara Bank (केनरा बैंक) के साथ मिलकर अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक और किफायती फाइनेंस स्कीम को पेश करने का एलान किया है। यह भागीदारी एचसीआईएल के ग्राहकों को Honda Amaze (होंडा अमेज), Honda City (होंडा सिटी), Honda Jazz (होंडा जैज) और Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी) जैसी कारों को खरीदने के लिए केनरा बैंक से आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन और परेशानी मुक्त कार लोन हासिल करने में मदद करेगी।


खरीदारी के इस मौसम को और भी आकर्षक और फायदेमंद बनाने के लिए शुभ उत्सवों के लिए स्पेशल स्कीम्स भी पेश की गई हैं। एचसीआईएल देशभर में इन स्कीम्स को पेश करने के लिए सेमी अर्बन (अर्द्ध-शहरी) से लेकर ग्रामीण इलाकों पर खासतौर पर ध्यान देने के साथ कई बैंकों के साथ भागीदारी कर रही है। 
Honda Cars India partners with Canara Bank to offer attractive finance schemes
Honda City 2020 - फोटो : Honda
इस भागीदारी और स्पेशल स्कीम्स की पेशकश पर, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक, विपणन एवं बिक्री, राजेश गोयल, ने कहा, “केनरा बैंक के साथ भागीदारी अपने उपभोक्ताओं को आसान और सुविधाजनक फाइनेंसिंग समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में हमारी कोशिशों का विस्तार है। हम खरीदारी से लेकर कार स्वामित्व के वर्षों तक उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि केनरा बैंक के साथ यह भागीदारी हमें आगामी त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।” 
Honda Cars India partners with Canara Bank to offer attractive finance schemes
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
इस भागीदारी के बारे में, केनरा बैंक के जनरल मैनेजर (रिटेल वर्टीकल), आर.पी. जैसवाल ने कहा कि होंडा कार्स इंडिया के साथ भागीदारी पर हम रोमांचित हैं और उम्मीद करते हैं कि यह भागीदारी उपभोक्ता सुविधा में वृद्धि और उनके कार खरीदने के निर्णय में सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Cars India partners with Canara Bank to offer attractive finance schemes
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
उन्होंने बताया कि वित्तीय लाभ में आकर्षक ब्याज दर, महिला खरीदारों के लिए ब्याज दर में छूट, न्यूनतम प्रोसेसिंग चार्ज, रजिस्ट्रेशन, लाइफ टैक्स, एक्सेसरीज आदि सहित कार के कुल मूल्य का अधिकतम 90 फीसदी तक लोन, अधिकतम पुर्नभुगतान अवधि - 84 महीने तक और लोन प्रोसेसिंग के लिए त्वरित टीएटी शामिल हैं। इन अत्यधिक सुलभ और किफायती वित्तीय योजनाओं का लाभ सभी उपभोक्ताओं द्वारा केनरा बैंक की स्कीम दिशा-निर्देशों के तहत उठाया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed