{"_id":"5f3697f38ebc3e3cda7341df","slug":"honda-car-offers-august-2020-honda-car-discount-offer-honda-city-car-offers-honda-amaze-offers-honda-civic-2020-bs6-diesel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City से लेकर Civic तक... Honda की कार पर 2.5 लाख रुपये तक की जबरदस्त छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda City से लेकर Civic तक... Honda की कार पर 2.5 लाख रुपये तक की जबरदस्त छूट
Fri, 14 Aug 2020 07:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
New 2020 Honda City
- फोटो : Honda (For Reference Only)
Honda (होंडा) के लिए जुलाई 2020 का महीना एक व्यस्त महीना था। क्योंकि यह महीना WR-V facelift (डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट), BS6 Civic diesel (बीएस 6 सिविक डीजल) और सबसे बड़ी पेशकश पांचवीं-पीढ़ी की City (सिटी) की लॉन्च का गवाह बना। चूंकि ये नए लॉन्च किए गए मॉडल हैं, उन्हें अगस्त में ऑफर सूची से बाहर रखा गया है। अगस्त के महीने में नई कार खरीदने पर कंपनी अपने लाइन-अप में चुनिंदा मॉडलों पर ज्यादा फायदे लाभ दे रही है। इस ऑफर में भारी नकद छूट, एक्सचेंज बेनिफिट्स और अन्य स्पेशल पैकेज शामिल हैं। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 2.5 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। ग्राहक और संभावित खरीदार ब्रांड के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पसंदीदा मॉडल को बुक करने पर स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप 31 अगस्त को या उससे पहले होंडा की किसी कार को खरीदते हैं, तो आप कितने की बचत कर सकते हैं, यहां जानिए डिटेल्स।
Honda Amaze
- फोटो : For Reference Only
Honda Amaze
ब्रांड के कॉम्पैक्ट-सेडान कार Honda Amaze (होंडा अमेज) के सभी वेरिएंट्स पर 27,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जो ग्राहक अपनी पुरानी कार को एक नई अमेज के लिए एक्सचेंज करते हैं उन्हें चौथे और पांचवें वर्ष के लिए विस्तारित वारंटी का लाभ मिलेगा, और 15,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिलेगा।

हालांकि जो ग्राहक कोई पुरानी कार एक्सचेंज नहीं कर रहे हैं उन्हें भी चौथे और पांचवें वर्ष के लिए विस्तारित वारंटी की पेशकश की जाती है, और नई कॉम्पैक्ट सेडान अमेज खरीदने पर 3,000 रुपये तक की नकद छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda City 2020
- फोटो : Honda
Honda City
एक्जीक्यूटिव-सेडान का कार City (सिटी) पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें तो, कंपनी सिर्फ चौथी पीढ़ी के मॉडल पर ही छूट दे रही है। यह पुराने जेनरेशन मॉडल और हाल ही में लॉन्च किए गए पांचवें जेनरेशन सिटी के बीच कीमत के अंतर को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

चौथे-जेनरेशन मॉडल को वेरिएंट के आधार पर 1.6 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स के साथ पेश किया गया है। होंडा सिटी के SV MT और V MT ट्रिम पर 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 25,000 रुपये की नकद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।