फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Kona इलेक्ट्रिक ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज पर तय की 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी

Fri, 14 Aug 2020 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 14 Aug 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric sets range record of more than 1000 km on a single charge hyundai kona ev range km
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी Kona (कोना) ने सिंगल चार्ज पर 1,000 किलोमीटर (620 मील) से ज्यादा का सफर कर एक नया रेंज रिकॉर्ड बनाया है। कार निर्माता ने जर्मनी में लॉजिट्जिंग सर्किट में तीन दिनों तक तीन कोना एसयूवी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिनमें से हर एक कार ने एक बार फुल बैटरी चार्ज के बाद 1,018.7 किलोमीटर, 1,024.1 किलोमीटर और 1,026 किलोमीटर का समय तय किया। 
Hyundai Kona Electric sets range record of more than 1000 km on a single charge hyundai kona ev range km
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai
परीक्षण के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों में कोई मॉडिफिकेशन (बदलाव) नहीं किया गया था। अधिकतम माइलेज हासिल करने के लिए, प्रत्येक वाहन की एयर कंडीशनिंग और इंटरटेनमेंट सिस्टम बंद कर दी गई थी। केवल दिन के समय चलने वाली लाइटों को सड़क यातायात के लिए कानूनी आवश्यकताओं का पालन करने के लिए चालू किया गया था। 
Hyundai Kona Electric sets range record of more than 1000 km on a single charge hyundai kona ev range km
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
ह्यूंदै का कहना है कि इस तीन दिवसीय रेंज मिशन के आखिर में, जिसमें 36 चालक शामिल थे, इन वाहनों ने लगभग 30 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार दर्ज की, जो कि यूरोप में सामान्य इनरसिटी ट्रैफिक गति को प्रतिबिंबित करता है। कोना एसयूवी बैटरी की सिर्फ 3 प्रतिशत रेसिड्यूअल कैपेसिटी (अवशिष्ट क्षमता) के साथ 20 किलोमीटर को तय करने में कामयाब रही। और बैटरी के शून्य प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी यह कई सौ मीटर की दूरी करती रही जिसके बाद बैटरी पावर पूरी तरह खत्म होने पर यह बंद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric sets range record of more than 1000 km on a single charge hyundai kona ev range km
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
ह्यूंदै ने कहा कि एसयूवी ने औसतन बिजली की खपत लगभग 6 kWh प्रति 100 किलोमीटर (16 किमी प्रति 1 kWh) हासिल की है जो कि 14.7 kWh प्रति 100 किमी के मानक से ऊपर है। Hyundai Motor Europe (ह्यूंदै मोटर यूरोप) के प्रेसिडेंट और सीईओ माइकल कोल कहते हैं, "इस मिशन ने साबित कर दिया है कि हमारी कोना इलेक्ट्रिक उत्कृष्ट इलेक्ट्रिक प्रदर्शन, दक्षता और बैटरी रेंज देती है।"

लगभग 35-घंटे का परीक्षण जर्मन ऑटो पत्रिका ऑटो बिल्ड के साथ संयुक्त रूप से किया गया था और लॉजितरिंग रेसट्रैक के संचालक देवरा द्वारा निगरानी की गई थी। 
विज्ञापन
Hyundai Kona Electric sets range record of more than 1000 km on a single charge hyundai kona ev range km
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
इस रिकॉर्ड रेंज के साथ, ह्यूंदै का लक्ष्य इलेक्ट्रिफाइड मोबिलिटी के क्षेत्र में अपने नेतृत्व को प्रदर्शित करना है। Hyundai Motor Deutschland GmbH (ह्यूंदै मोटर Deutschland GmbH) के प्रबंध निदेशक, जुर्गन केलर कहते हैं, "कोना इलेक्ट्रिक या अन्य ह्यूंदै ईवी को चलाने वाले ग्राहक रिचार्जिंग या रेंज की चिंता किए बिना लंबी दूरी की ड्राइव करने की उम्मीद कर सकते हैं।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed