फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Honda 2 wheelers could be launch Honda CB Shine SP 125 BS6 bike in India on 14 November

BS6 इंजन के साथ आ रही है Honda CB Shine SP 125, Hero MotoCorp भी कर रही तैयारी!

Mon, 04 Nov 2019 12:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 04 Nov 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Honda 2 wheelers could be launch Honda CB Shine SP 125 BS6 bike in India on 14 November
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : honda2wheelersindia

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा टूव्हीलर्स ने एलान किया है कि वह आगामी 14 नवंबर को नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पहले ही अपनी बाइक्स में बीएस6 अपडेट देना शुरू कर चुकी है और हाल ही में एक्टिवा 125 में भी नए उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया है।

विज्ञापन

 

हीरो भी ला रही है बीएस6 बाइक

माना जा रहा है कि एक्टिवा के बाद होंडा टूव्हीलर्स अपनी सबसे पॉपुलर बाइक CB Shine SP 125 को नए इंजन के साथ उतार सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि होंडा अपनी तरफ से इसकी जानकारी नहीं देना चाहती है क्योंकि उसकी प्रतिद्वंदी हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी पहली बीएस-6 Hero Splendor BS6 बाइक लेकर आ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारियां रखीं गुप्त

गौरतलब है कि होंडा ने सबसे पहले एक्टिवा को बीएस6 इंजन में लाने का एलान किया था, लेकिन लॉन्चिंग की तारीख से ठीक एक दिन पहले ही हीरो की स्प्लेंडर बाइक बीएस6 सर्टिफिकेट मिल गया और होंडा का सपना अधूरा रह गया। वहीं अब दोनों कंपनियां बीएस6 मोटरसाइकिल लॉन्च करना चाहती हैं, लेकिन दोनों ने इसे लेकर जानकारियां बिल्कुल गुप्त रखी हैं। होंडा ने भले ही लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है, लेकिन अभी तक प्रोडक्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
 

विज्ञापन

10.88 बीएचपी की पावर

हाल ही में सरकार को दी गई जानकारी के मुताबिक नई होंडा सीबी शाइन एसपी 125 में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया जा सकता है। नया 125 सीसी एयरकूल्ड इंजन 10.88 बीएचपी की पावर देगा, जो पुराने वर्जन से 0.5 एचपी ज्यादा है। वहीं इसे भी 5-स्पीड यूनिट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

पुरानी बाइक से बेहतर

नई बाइक 2,020 एमएम लंबी, 765 एमएम चौड़ी और 1,013 एमएम ऊंची होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 1,285 एमएम का होगा।  पुरानी बाइक के मुकाबले नई बाइक 13 एमएम लंबी, 23 एमएम चौड़ी और 18 एमएम ऊंची होगी। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ यूएसबी चार्जिंग का फीचर दिया जा सकता है। इसके टॉप वर्जन में फ्रंट डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक्स दिए जा सकते हैं। जबकि बेस वेरियंट में आगे पीछे ड्रम ब्रेक्स मिलेंगे।

कीमत 63,857 रुपये से शुरू

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आने वाली CB Shine SP 125 CB Shine SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत 63,857 रुपये रखी जा सकती है। नए मानक आने के बाद कंपनी नई बाइक की कीमत में सात से दस हजार रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed